ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

ब्रांडेड आइसक्रीम में मिली इंसान की कटी हुई उंगली : महिला ने ऑनलाइन किया था ऑर्डर : थाने पहुंचा मामला

DESK : एक ब्रांडेड कंपनी की आइसक्रीम में इंसान की कटी हुई उंगली मिलने के बाद सनसनी फैल गई। मुंबई के मलाड इलाके की रहने वाली महिला ने ऑनलाइन ऑर्डर कर यम्मो आइसक्रीम मंगाया था। आधी आ

ब्रांडेड आइसक्रीम में मिली इंसान की कटी हुई उंगली : महिला ने ऑनलाइन किया था ऑर्डर : थाने पहुंचा मामला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : एक ब्रांडेड कंपनी की आइसक्रीम में इंसान की कटी हुई उंगली मिलने के बाद सनसनी फैल गई। मुंबई के मलाड इलाके की रहने वाली महिला ने ऑनलाइन ऑर्डर कर यम्मो आइसक्रीम मंगाया था। आधी आइसक्रीम खत्म होने के बाद कुछ ऐसा दिखा की महिला के होश उड़ गए।


जानकारी के मुताबिक मलाड निवासी 27 वर्षीय महिला डॉ. ओरलेम ब्रेंडन ने जेप्टो एप के जरिए यम्मो आइसक्रीम कंपनी की बटर स्कॉच आइसक्रीम ऑर्डर किया था। आइसक्रीम की डिलीवरी लेने के बाद महिला ने उसे खोला और खाने लगी। 


जैसे ही आधी आइसक्रीम खत्म हुई, तभी खाने के दौरान महिला को आइसक्रीम में कुछ अजीब सा महसूस हुआ। महिला ने जब गौर से देखा तो आइसक्रीम के बीच इंसान की कटी हुई उंगली का एक टुकड़ा पड़ा था। इसके बाद महिला के होश ही उड़ गए। महिला डॉक्टर भागती हुई मलाड थाने पहुंची और पुलिस को इसकी जानकारी दी। 


पुलिस भी इस घटना को जानकर दंग रह गई। पुलिस ने कटी हुई उंगली को जांच के लिए एफएसएल भेज दिया है और आइसक्रीम कंपनी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।