ब्रेकिंग
जो चावल कबूतर नहीं खाता, वह आदमी क्या खाएगा? PDS राशन की गुणवत्ता पर मंत्री ने उठाए सवाल✦‘मेरी हर भविष्यवाणी सच हो रही है’, अनंत सिंह पर ताबड़तोड़ एक्शन के बाद बोले तेजस्वी यादव; किसे बताया 10 नंबरी?✦Saharsa Crime: पूर्व मुखिया जावेद उर्फ गुड्डू की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी✦Bihar MLC Election Counting: बिहार की 8 सीटों पर मतगणना कल, जानें कहां-कहां होगी वोटों की गिनती? देखिये पूरी लिस्ट✦नाबालिग का वीडियो बिना ब्लर पोस्ट करने पर कार्रवाई, सीतामढ़ी से फर्जी पत्रकार गिरफ्तार✦जो चावल कबूतर नहीं खाता, वह आदमी क्या खाएगा? PDS राशन की गुणवत्ता पर मंत्री ने उठाए सवाल✦‘मेरी हर भविष्यवाणी सच हो रही है’, अनंत सिंह पर ताबड़तोड़ एक्शन के बाद बोले तेजस्वी यादव; किसे बताया 10 नंबरी?✦Saharsa Crime: पूर्व मुखिया जावेद उर्फ गुड्डू की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी✦Bihar MLC Election Counting: बिहार की 8 सीटों पर मतगणना कल, जानें कहां-कहां होगी वोटों की गिनती? देखिये पूरी लिस्ट✦नाबालिग का वीडियो बिना ब्लर पोस्ट करने पर कार्रवाई, सीतामढ़ी से फर्जी पत्रकार गिरफ्तार

IBPS PO भर्ती प्रक्रिया का नोटिफिकेशन जारी, 6432 पदों पर आज से आवेदन शुरू

DESK : बैंक में नौकरी की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है. इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलक्शन (IBPS) ने पीओ भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस बंपर भर

IBPS PO भर्ती प्रक्रिया का नोटिफिकेशन जारी, 6432 पदों पर आज से आवेदन शुरू
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : बैंक में नौकरी की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है. इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलक्शन (IBPS) ने पीओ भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस बंपर भर्ती के नोटिफिकेशन को बीती रात जारी किया गया है. जो भी लंबे अरसे से इस भर्ती का इंतजार कर रहे थे, वे IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर आवेदन कर सकते है. 


IBPS द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, कैनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, पंजाब एण्ड सिंड बैंक, यूको बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में प्रोबेशनरी ऑफिसर और मैनेजमेंट ट्रेनी पदों के 6432 पदों पर वैकेंसी निकाली है. इच्छुक उम्मीदवार आईबीपीएस पीओ के लिए आज यानि 2 अगस्त से आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 अगस्त है.


इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री जैसे बीए, बीएससी, बीकॉम, बीटेक होना अनिवार्य है. वहीं, वहीं, उम्मीदवारों की आयु-सीमा न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए. इन पदों पर आवेदन करने के लिए जनरल ओबीसी और ईडब्ल्यूएस अभ्यार्थियों को 850 का आवेदन शुल्क और एससी एसटी और पीडब्ल्यूडी अभ्यर्थी को ₹175 का आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा.

टैग्स