ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

IAS पूजा खेडकर की मां पुणे से अरेस्ट, जानिए.. किस मामले में पुलिस ने लिया एक्शन

DESK: पिछले कुछ दिनों से चर्चा में आई ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर को पुणे से गिरफ्तार कर लिया है। पूजा की मां पर अवैध हथियार रखने का आरोप है। सोशल मीडिया पर

IAS पूजा खेडकर की मां पुणे से अरेस्ट, जानिए.. किस मामले में पुलिस ने लिया एक्शन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: पिछले कुछ दिनों से चर्चा में आई ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर को पुणे से गिरफ्तार कर लिया है। पूजा की मां पर अवैध हथियार रखने का आरोप है। सोशल मीडिया पर पिछले दिनों पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह किसानों को धमकाते हुए पिस्टल लहराते नजर आई थीं।


दरअसल, वर्तमान में वाशिम जिले में तैनात 2023 बैच की आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर यूपीएससी की परीक्षा में गलत तरीके से चयनीत होने के आरोपों को लेकर चर्चा में हैं। पूजा पर आरोप है कि उन्होंने कथित तौर पर खुद को दिव्यांग और ओबीसी समुदाय का बताया था। 


पूजा खेडकर के ऊपर पुणे में तैनाती के दौरान पद का दुरुपयोग करने का भी आरोप लगा है। इसी बीच पूजा की मां भी चर्चा में आ गई हैं। पुलिस ने पूजा की मां मनोरमा खेडकर को अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पिछले दिनों सोशल मीडिया पर मनोरमा का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह पुणे जिले के मुलशी गांव में हाथ में पिस्टल लेकर किसानों के भिड़ गई थी और पिस्टल दिखाते हुए धमकाया था। 


किसानों को धमकाने के बाद मनोरमा का एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह पुणे मेट्रों में रेलवे के मजदूरों के साथ बहस करती दिख रही हैं। मनोरमा का पिस्टल लहराने का वीडियो वायरल होने के बाद से ही पुलिस इसकी जांच में जुटी थी और आखिरकार ट्रेनी आईएएस अधिकारी की मां के खिलाफ पुलिस ने एक्शन ले लिया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता