ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

होली में चोरों से सावधान: वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राहुल सिंह के पुश्तैनी मकान में भीषण चोरी की घटना

VAISHALI: होली को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। आमलोगों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह मुस्तैद होने का दावा कर रही पुलिस को वैशाली में अपराधियों ने चुनौती देने का काम किय

होली में चोरों से सावधान: वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राहुल सिंह के पुश्तैनी मकान में भीषण चोरी की घटना
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: होली को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। आमलोगों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह मुस्तैद होने का दावा कर रही पुलिस को वैशाली में अपराधियों ने चुनौती देने का काम किया है। बदमाशों ने एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राहुल सिंह की पुश्तैनी मकान में चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। 


बिहार के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी व पीएमओ में तैनात अधिकारी राहुल सिंह की पुश्तैनी मकान को बदमाशों ने अपना निशाना बनाया है। बदमाशों ने घर के पांच कमरों से कैश, आभूषण सहित लाखों के सामान पर हाथ साफ किया है। घर के सभी महंगे सामान चोर अपने साथ ले गये। बता दें कि आईएएस अधिकारी राहुल सिंह यहां रहते नहीं है। उनके भाई का परिवार यहां रहता है। चोरी की यह घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के किरतपुर गांव की है।


घर के सदस्यों ने बताया कि सभी लोग पटना में रहते हैं और होली में घर की सफाई के लिए उनके छोटे भाई गांव आये थे। जब वे घर पहुंचे और अंदर का हाल देखा तो हैरान रह गये। उन्होंने इसकी जानकारी बड़े भाई को दी। उन्होंने बताया कि चोरों ने पूरे घर में उत्पात मचाया है। घर में सभी पांच कमरों में सामान बिखरा पड़ा है। बदमाशों ने लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरी की इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान हैं। आईएएस अधिकारी के भतीजे दीपक ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है और पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है।