ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

आंदोलन के नाम पर घर जाओ या बॉयफ्रेंड के साथ घूमो, मरीज की मौत के बाद जनता का गुस्सा फूटा तो हम नहीं बचाएंगे, TMC सांसद का विवादित बयान

DESK: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 9 अगस्त को ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ रेप के बाद हत्या की गयी थी। इस घटना के बाद देशभर के डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी आंदोलन प

आंदोलन के नाम पर घर जाओ या बॉयफ्रेंड के साथ घूमो, मरीज की मौत के बाद जनता का गुस्सा फूटा तो हम नहीं बचाएंगे, TMC सांसद का विवादित बयान
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 9 अगस्त को ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ रेप के बाद हत्या की गयी थी। इस घटना के बाद देशभर के  डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी आंदोलन पर हैं। इस जघन्य घटना के विरोध में लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। डॉक्टरों के इस आंदोलन को लेकर बांकुरा के तृणमूल कांग्रेस के सांसद अरूप चक्रवर्ती ने विवादित बयान दिया है। 


टीएमसी सांसद ने कहा है कि डॉक्टर आंदोलन के नाम पर अपने बॉयफ्रेंड को लेकर घूमने चले जाएंगे तो जनारोष तो होगा ही। कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के रेप और हत्या के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों को लेकर टीएमसी सांसद अरूप चक्रवर्ती ने कहा कि आंदोलन के नाम पर आप घर जाओ या बॉयफ्रेंड के साथ घूमो, लेकिन यदि हड़ताल के चलते किसी मरीज़ की जान गई और जनता का आप पर ग़ुस्सा फूटा तो हम नहीं बचाएंगे।


उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ऊपर स्याही फेंकने की किसी ने भी कोशिश की तो गंभीर परिणाम होंगे। आंदोलन कर रहे डॉक्टरों को जनता के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि यदि डॉक्टर अस्पताल में काम करने के बजाय आंदोलन के नाम पर घर चले जाएंगे और आंदोलन के नाम पर अपने बॉयफ्रेंड को लेकर घूमने चले जाएंगे तो जनारोष तो होगा ही। यदि अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं बाधित रहीं तो आक्रोश फैल सकता है। 

यह बातें उन्होंने मचंतला की रैली में कही। उन्होंने आंदोलन कर रहे डॉक्टरों को काम पर लौटने की चेतावनी दी। टीएमसी सांसद ने पुलिस को भी फटकार लगाई। कहा कि कुछ पुलिस कर्मी निष्पक्ष काम नहीं कर रहे हैं। उनको सोचना चाहिए कि वो सरकार के अधीन हैं वो राज्य सरकार के निर्देशों का पालन करें। क्योंकि जनता का गुस्सा कभी भी भड़क सकता है। यदि मरीजों की मौत इलाज के अभाव में हुई तो लोगों में आक्रोश बढ़ेगा। 


टैग्स