ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

हॉस्पिटल में कोरोना पॉजिटिव महिला से छेड़खानी, जांच में जुटी पुलिस

DESK : पूरे देश में जहां एक तरफ ऑक्सीजन की किल्लत और बेड की कमी की वजह से हाहाकार मचा हुआ है तो वहीं कुछ मनचले आपराधिक घटनाओं को अंजाम

हॉस्पिटल में कोरोना पॉजिटिव महिला से छेड़खानी, जांच में जुटी पुलिस
First Bihar
2 मिनट

DESK : पूरे देश में जहां एक तरफ ऑक्सीजन की किल्लत और बेड की कमी की वजह से हाहाकार मचा हुआ है तो वहीं कुछ मनचले आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं. इसी बीच एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक मनचले ने कोरोना संक्रमित महिला के साथ अस्पताल में छेड़खानी की. 


घटना ओडिशा के नुआपड़ा जिले शिलडा में स्थित कोविड अस्पताल में हुई. बताया जा रहा है कि जिस शख्स ने कोरोना संक्रमित महिला से छेड़खानी की वह खुद भो कोरोना पॉजिटिव था और अस्पताल में अपना इलाज करवा रहा था. इस घटना के बाद महिला ने नुआपड़ा सदर पुलिस स्टेशन में युवक के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज किया है. 


जानकारी के मुताबिक महिला को कोविड अस्पताल में 26 अप्रैल को दोपहर को भर्ती कराया गया. आरोपी शख्स इससे तीन दिन पहले ही इलाज के लिए इस अस्पताल में भर्ती हुआ था. बताया जा रहा है कि आरोपी ने महिला को गलत तरीके से छूने की कोशिश की. महिला के शोर मचाने पर कुछ मरीज वहां पहुंच गए.नुआपड़ा पुलिस स्टेशन इंस्पेक्टर संजुक्ता बारले ने बदनीयती के इरादे से महिला पर हमला किए जाने की घटना की पुष्टि की. 


महिला की ओर से शिकायत किए जाने के बाद आरोपी पर आईपीसी की धारा u/s-354 और 354 (A), 269 और 270 के तहत केस दर्ज किया गया. इंस्पेक्टर ने कहा कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई तभी की जाएगी जब उसका रिजल्ट निगेटिव आ जाएगा. हालांकि हम उस पर पूरी नजर रख रहे हैं. उसे पॉलीटेक्निक में स्थित कोविड अस्पताल में शिफ्ट किया गया है.

टैग्स