ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

होली से पहले महिला से गलत हरकत पड़ी भारी, थाने के सामने पिट गये जेडीयू नेता

ROHTAS: महिला से छेड़खानी करने वाले जेडीयू नेता की महिलाओं ने लात-घुसे और जूते-चप्पल से जमकर पिटाई कर दी। जेडीयू नेता को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। जिसके बाद नेताजी किसी तरह महि

होली से पहले महिला से गलत हरकत पड़ी भारी, थाने के सामने पिट गये जेडीयू नेता
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ROHTAS: महिला से छेड़खानी करने वाले जेडीयू नेता की महिलाओं ने लात-घुसे और जूते-चप्पल से जमकर पिटाई कर दी। जेडीयू नेता को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। जिसके बाद नेताजी किसी तरह महिला थाने में गिरते पड़ते भागे और अपनी जान बचाई। 

रोहतास के डेहरी में एक जेडीयू नेता को महिला से छेड़खानी करना भारी पड़ गया। महिलाओं ने महिला थाने के गेट पर ही नेताजी की पिटाई कर दी। आरोपी नेताजी की पहचान जनता दल यूनाइटेड के श्रमिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मोद नारायण सिंह के रूप में हुई है। नेताजी पर आरोप यह है कि इन्होंने सब्जी खरीद कर अपने घर जा रही महिला को किसी काम से बुलाया था। 

मोहन बिगहा की रहने वाली महिला जब उनसे मिलने उनके घर गई तब तो मोद नारायण सिंह ने महिला के घर के अंदर होते ही दरवाजा बंद कर लिया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। जिसके बाद महिला घर के छत पर चढ़ गयी और शोर मचाने लगी। महिला की शोर को सुनकर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गये। 

लोगों ने महिला को घर से बाहर निकाला। जिसके बाद महिला नेताजी की शिकायत करने महिला थाने पहुंच गयी। जब जेडीयू के मोद नारायण सिंह को इसकी जानकारी मिली तब वे भी अपने दो गुर्गों के साथ महिला थाने पहुंच गये और महिला को धमकी देने लगे। 

मोद नारायण के इस रवैय्ये से अन्य महिलाएं उग्र हो गयी फिर क्या था महिला थाना के गेट पर ही नेताजी पर लात-घुसे और जूते-चप्पल की बरसात होने लगी। जिसके बाद नेताजी किसी तरह थाने में गिरते पड़ते भागे और अपनी जान बचाई। महिलाओं का कहना है कि अबला जान के क्या कोई भी उन पर हाथ डाल सकता है? इस तरह के कुकृत्य को महिलाएं कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।

होली से पहले महिला से गलत हरकत पड़ी भारी, थाने के सामने पिट गये जेडीयू नेता

होली से पहले महिला से गलत हरकत पड़ी भारी, थाने के सामने पिट गये जेडीयू नेता

होली से पहले महिला से गलत हरकत पड़ी भारी, थाने के सामने पिट गये जेडीयू नेता

होली से पहले महिला से गलत हरकत पड़ी भारी, थाने के सामने पिट गये जेडीयू नेता

होली से पहले महिला से गलत हरकत पड़ी भारी, थाने के सामने पिट गये जेडीयू नेता

होली से पहले महिला से गलत हरकत पड़ी भारी, थाने के सामने पिट गये जेडीयू नेता

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता