ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

होली की तैयारी में जुटे बिहार के शराब माफिया: बीच गांव में चला रहे थे शराब बनाने की फैक्ट्री, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

HAJIPUR: बिहार में शराबबंदी कानून लागू हुए कई साल बीत गए लेकिन शराब के अवैध कारोबार से जुड़े लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। होली का त्योहार आने वाला है। ऐसे में शराब माफिया

होली की तैयारी में जुटे बिहार के शराब माफिया: बीच गांव में चला रहे थे शराब बनाने की फैक्ट्री, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: बिहार में शराबबंदी कानून लागू हुए कई साल बीत गए लेकिन शराब के अवैध कारोबार से जुड़े लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। होली का त्योहार आने वाला है। ऐसे में शराब माफिया इसकी तैयारियों में जुट गए हैं। ताजा मामला वैशाली से सामने आया है, जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अवैध शराब फैक्ट्री का खुलासा किया है।


दरअसल, एसपी हरीकिशोर राय को गुप्त सूचना मिली थी कि वैशाली थाना क्षेत्र के फुलाढ गांव मे शराब के टेट्रा पैक का निर्माण कराया जा रहा है। एसपी के निर्देश पर वैशाली थाने की पुलिस ने छापेमारी कर इस अवैध कारोबार को उद्भेदन कर दिया। एसपी ने बताया कि छापेमारी मे फुलाढ गांव निवासी रामेश्वर पासवान के बंद घर में सात युवक शराब पैकिंग कार्य में लगे थे। यह काम पिछले दो दिनों से चल रहा था। शराब बनाने मे लगने वाला स्प्रीट, एसेंस, अंग्रेजी शराब का टेट्रा पैक एवं अन्य सामान सारण, पटना आदि जिले से नाव के माध्यम से गंडक नदी के रास्ते यहां लाया जा रहा था।


पुलिस ने मौके पर बडी मात्रा मे खाली टेट्रा पैकेट, पैकिंग किया हुआ शराब 567 पैकेट, 90 लिटर स्प्रीट, शराब पैक करने वाली मशीन के अलावे ड्राम आदि बरामद किया है। मौके पर से शराब पैक कर रहे सात लोगों को गिरफ्तार किया है। एसपी हरकिशोर राय ने बताया कि शराब निर्माण कार्य मे एक बड़ा गिरोह काम कर रहा है, जो दियारा क्षेत्र के अलग अलग जगह पर देसी एवं विदेशी शराब का निर्माण कर क्षेत्र मे सप्लाई कर रहा है। जांच के बाद और कई नामों का खुलासा होने की संभावना है।



रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता