ब्रेकिंग
'एक कचौड़ी, दो समोसा...BJP पर नहीं भरोसा', अखिलेश यादव ने कसा तंज✦DGP से अब RTI की कमान! विनय कुमार ने राजभवन में ली मुख्य सूचना आयुक्त पद की शपथ✦समस्तीपुर में वायरल छेड़खानी वीडियो के आरोपी के घर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन से हटाया गया अवैध निर्माण✦घर में संदिग्ध हालत में मिला मूक-बधिर महिला का शव, हत्या और दुष्कर्म की आशंका से इलाके में सनसनी✦जेडीयू में भूचाल ! इधर ललन सिंह अपने लोकसभा क्षेत्र में कर रहे कैंप, उधर पटना में अनंत के कैंडिडेट के नामांकन में लग रहे 'ललन बाबू' जिंदाबाद' के नारे ✦'एक कचौड़ी, दो समोसा...BJP पर नहीं भरोसा', अखिलेश यादव ने कसा तंज✦DGP से अब RTI की कमान! विनय कुमार ने राजभवन में ली मुख्य सूचना आयुक्त पद की शपथ✦समस्तीपुर में वायरल छेड़खानी वीडियो के आरोपी के घर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन से हटाया गया अवैध निर्माण✦घर में संदिग्ध हालत में मिला मूक-बधिर महिला का शव, हत्या और दुष्कर्म की आशंका से इलाके में सनसनी✦जेडीयू में भूचाल ! इधर ललन सिंह अपने लोकसभा क्षेत्र में कर रहे कैंप, उधर पटना में अनंत के कैंडिडेट के नामांकन में लग रहे 'ललन बाबू' जिंदाबाद' के नारे

हिंडाल्को फैक्ट्री के एसिड टैंक में विस्फोट, 11 मजदूरों की हालत गंभीर

DESK: रांची के सिल्ली स्थित हिंडाल्को फैक्ट्री में बड़ा हादसा हुआ है। फैक्ट्री में एसिड टैंक के फटने से 2 सुपरवाइजर समेत 11 मजदूर झुलस गये हैं। कुछ घायलों को इलाज के लिए

हिंडाल्को फैक्ट्री के एसिड टैंक में विस्फोट, 11 मजदूरों की हालत गंभीर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: रांची के सिल्ली स्थित हिंडाल्को फैक्ट्री में बड़ा हादसा हुआ है। फैक्ट्री में एसिड टैंक के फटने से  2 सुपरवाइजर समेत 11 मजदूर झुलस गये हैं। कुछ घायलों को इलाज के लिए रांची भेजा गया है। वही कुछ का इलाज कंपनी के अस्पताल में जारी है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के अधिकारी ने पूरी घटना की जानकारी ली। यह घटना कैसे हुई इसका कारण अब तक पता नहीं चल सका है। 

हिंडाल्को फैक्ट्री के एसिड टैंक में विस्फोट, 11 मजदूरों की हालत गंभीर


बताया जाता है कि हिंडालको फैक्ट्री के लिकर पाइप में ब्लास्ट हो गया है। प्लांट में कास्टिक पाउडर का निर्माण हो रहा था तभी पाइप फट गया। जिसकी चपेट में दो सुपरवाइजर समेत 11 मजदूर आ गये। जो बुरी तरह से झुलस गये हैं। इलाज के लिए सभी को अस्पताल में एडमिट कराया गया है। 


घायलों में 2 सुपरवाइजर और 9 मजदूर शामिल हैं। फिलहाल घटनास्थल पर लोगों के जाने पर प्रबंधन के रोक लगा दी है। बताया जाता है कि जिस पाइप से कास्टिक पाउडर का कचरा बाहर आता है वही पाइप फट गयी है। जो लीकर पाइप फटा है उसका तापमान 250 डिग्री सेल्सियस थी। इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। फिलहाल घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।


टैग्स