ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

CM रघुवर दास के खिलाफ हेमंत सोरेन ने की SC-ST थाना में शिकायत, जातिसूचक गाली देने का लगाया आरोप

DUMKA: झारखंड के सीएम रघुवर दास के खिलाफ हेमंत सोरेन ने दुमका के एससी-एसटी थाना में शिकायत दर्ज कराई है. हेमंत ने आरोप लगाया है कि रघुवर ने उनको जातिसूचक गाली दी है.

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

DUMKA: झारखंड के सीएम रघुवर दास के खिलाफ हेमंत सोरेन ने दुमका के एससी-एसटी थाना में शिकायत दर्ज कराई है. हेमंत ने आरोप लगाया है कि रघुवर ने उनको जातिसूचक गाली दी है.

रघुवर पर हो कार्रवाई

हेमंत ने आरोप लगाया है कि 18 दिसंबर को जामताड़ा के मिहिजाम में सभा को संबोधित करते हुए रघुवर दास ने उन्हें जाति सूचक गाली दी थी. एसडीपीओ पूज्य प्रकाश ने बताया कि सीएम के खिलाफ आवेदन मिला है. सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी. यही नहीं हेमंत ने रघुवर के खिलाफ चुनाव आयोग से भी शिकायत की है.

बीजेपी ने हेमंत पर देशद्रोह लगाने की है मांग

बीजेपी ने चुनाव आयोग से हेमंत सोरेन के विवादित बयान पर बुधवार को शिकायत की थी. बीजेपी ने शिकायत वाले आवेदन में आरोप लगाया था कि 18 दिसंबर को कांग्रेस और जेएमएम के साझा रैली पाकुड़ में संपन्न हुई. इसमें हेमंत सोरेन ने हिन्दू भावनाओं को भड़काने वाला बयान दिया. उस बयान से हिन्दुओं के भावनाओं को चोट पहुंची है. इसलिए दोनों पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज हो. इस रैली में मंच पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद थी. हेमंत के द्वारा दिया गया विवादित बयान के बाद प्रियंका गांधी ने हेमंत को रोकने की कोशिश भी नहीं की और सार्वजनिक रूप से इसकी निंदा भी नहीं की. इससे ऐसा प्रतीत होता है कि हेमंत सोरेन के उस विवादित बयान में प्रियंका गांधी की भी सहमति थी. हेमंत और प्रियंका के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर दंडित करने की कृपा कि जाए. बता दें कि हेमंत ने था कि कहा कि ''देश के अंदर बहू और बेटियों के जलाया जा रहा है. इनके इज्जत को लूटा जा रहा है. मुझे पता चला है यूपी के सीएम योगी इधर चक्कर गेरूआ पहन कर लगा रहे हैं. ये भाजपा के लोग शादी कम करते हैं. लेकिन गेरूआ पहनकर बहू और बेटियों की इज्जत लूट रहे हैं.’’ जिसके बाद बीजेपी ने शिकायत दर्ज कराई थी.


टैग्स