ब्रेकिंग
घर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा में

‘केंद्र की तानाशाह सरकार प्रताड़ित कर रही’ हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी पर भड़के लालू, BJP को खूब कोसा

PATNA/RANCHI: झारखंड में जमीन घोटाले की जांच कर रही ईडी ने बुधवार की रात हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले हेमंत सोरेन राजभवन पहुंचे और राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अपना इस

‘केंद्र की तानाशाह सरकार प्रताड़ित कर रही’ हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी पर भड़के लालू, BJP को खूब कोसा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA/RANCHI: झारखंड में जमीन घोटाले की जांच कर रही ईडी ने बुधवार की रात हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले हेमंत सोरेन राजभवन पहुंचे और राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंप दिया। हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी से भड़के आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर जोरदार हमला बोला है।


लालू प्रसाद ने कहा है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार झारखंड के लोकप्रिय आदिवासी नेता को प्रताड़ित करने का काम कर रही है। बीजेपी की सरकार अपने हथकंडे से थोड़े समय के लिए तो परेशान कर सकती है। उन्होंने कहा है कि बीजेपी को जिस बात का डर है उसे देश की जनता अच्छी तरह से जान और समझ चुकी है। लालू ने कहा है कि वे पूरी मजबूती के साथ हेमंत सोरेन के साथ खड़े हैं। 


लालू ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, “झारखंड की लोकप्रिय सरकार के जनप्रिय आदिवासी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को केंद्र की तानाशाह सरकार प्रताड़ित कर रही है। भाजपा के यह घिनौने हथकंडे अल्प समय के लिए परेशान तो कर सकते हैं पर पिछड़े, दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक और हाशियों पर रहने वाले समूहों के संकल्प और महत्वाकांक्षाओं को पराजित नहीं कर सकते। भाजपा का डर जग-ज़ाहिर है और जनता भी यह बात अब समझ चुकी है। हम मजबूती से हेमंत के साथ हैं”.