ब्रेकिंग
Bihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों में DDC-DTO और SDO की पोस्टिंग; लिस्ट देखें..‘अब तक लोग BJP के डर से भागते थे, पहली बार उम्मीदवार ही भाग गया’, प्रशांत किशोर का तीखा हमलाबिहार NDA की बैठक में कई अहम मुद्दों पर हुई बात, 15 अगस्त के बाद जिलों का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री; विकास कार्यों की करेंगे समीक्षाNTPC डैम में दर्दनाक हादसा: नहाने के दौरान पानी में डूबने से तीन मासूमों की मौत, परिजनों में कोहरामBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों में DDC-DTO और SDO की पोस्टिंग; लिस्ट देखें..‘अब तक लोग BJP के डर से भागते थे, पहली बार उम्मीदवार ही भाग गया’, प्रशांत किशोर का तीखा हमलाबिहार NDA की बैठक में कई अहम मुद्दों पर हुई बात, 15 अगस्त के बाद जिलों का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री; विकास कार्यों की करेंगे समीक्षाNTPC डैम में दर्दनाक हादसा: नहाने के दौरान पानी में डूबने से तीन मासूमों की मौत, परिजनों में कोहराम

Jharkhand Election Result : हेमंत सोरेन आज पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा, इस दिन ले सकते हैं CM पद की शपथ

RANCHI : 'इंडिया' गठबंधन की प्रचंड जीत के बाद हेमंत सोरेन रविवार को राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। इसके बाद वे जल्द ही शपथ भी लेंगे। संभावना है कि हेमंत

Jharkhand Election Result : हेमंत सोरेन आज पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा, इस दिन ले सकते हैं CM पद की शपथ
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

RANCHI : 'इंडिया' गठबंधन की प्रचंड जीत के बाद हेमंत सोरेन रविवार को राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। इसके बाद वे जल्द ही शपथ भी लेंगे। संभावना है कि हेमंत 26 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री आवास पर इंडिया गठबंधन के सभी नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक होगी।


झामुमो महासचिव विनोद कुमार पांडेय की ओर से यह बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक में हेमंत सोरेन को विधायक दल का नेता चुना जाएगा। राज भवन से समय मिलने पर संभावना जताई जा रही है कि हेमंत सोरेन 26 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। सीएम आवास पर इंडिया गठबंधन के विधायकों की बैठक से पहले कांग्रेस विधायकों की बैठक भी होगी, जिसमें नई सरकार के स्वरूप और आकार पर विमर्श किया जाएगा।


वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा चुनाव में मिली जबरदस्त सफलता के लिए राज्य के लोगों का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की ऐतिहासिक जीत में झारखंड जीत गया है। झारखंड की जनता का हार्दिक आभार और जोहार। इस ऐतिहासिक अवसर पर समस्त राज्यवासियों को अनेक-अनेक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। बाबा दिशोम गुरुजी और मां का संघर्ष और आशीर्वाद हमारी ताकत है। अब और मजबूती के साथ झारखंड के हक-अधिकार के लिए काम होगा। जय झारखंड। जय-जय झारखंड।


इधर, सीएम सोरेन ने कहा कि चुनाव कठिन होने का आभास था। सरकार की मंईयां सम्मान योजना का भी लाभ मिला है। भाजपा द्वारा उठाए गए मुद्दों के संदर्भ में सीएम ने कहा कि उन्होंने लोगों को विकास कार्यों के बारे में बताया। भाजपा के हर सवाल का जवाब दिया। लोगों ने भरोसा दिखाया। हेमंत ने गठबंधन के प्रदर्शन पर संतोष जताते हुए कहा कि हम दो तिहाई बहुमत से भी आगे हैं। पहली बार ऐसा चुनाव हुआ है। लोकतंत्र की परीक्षा को हमने सफलता से पास किया। इस दौरान प्रधानमंत्री को उन्होंने उनके बधाई संदेश के लिए धन्यवाद दिया।