ब्रेकिंग
PM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरी

हवाई सफर होगा महंगा, 1 जून से बढ़ेंगे फ्लाइट टिकट के दाम

DESK: घरेलू हवाई यात्रा महंगी होने जा रही है। सरकार ने हवाई किराये की निचली सीमा में 13 से 16 फीसदी बढ़ोतरी की है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के जारी आधिकारिक आदेश में यह कहा गया

हवाई सफर होगा महंगा, 1 जून से बढ़ेंगे फ्लाइट टिकट के दाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: घरेलू हवाई यात्रा महंगी होने जा रही है। सरकार ने हवाई किराये की निचली सीमा में 13 से 16 फीसदी बढ़ोतरी की है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के जारी आधिकारिक आदेश में यह कहा गया है कि हवाई यात्रा किराये में यह बढ़ोतरी 1 जून से प्रभाव में आ जाएगी। 


हवाई किराये की ऊंची सीमा को फिलहाल पूर्ववत रखा गया है। ऐसे में अब एक जून से हवाई यात्रा करने वालों को अपनी जेब और ढीली करनी पड़ेगी। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने फ्लाइट की टिकट के दामों में बढ़ोतरी की है नई दरें 1 जून सें लागू होगी। कोरोना संकट के बीच यह फैसला लिया गया है। 


 केंद्रीय मंत्रालय की तरफ से प्लने के किराए में  अलग-अलग ड्यूरेशन वाले विमानों के किराए में 13 से 16 फीसदी तक बढ़ोतरी की है।  केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय के मुताबिक 40 मिनट की दूरी वाले विमानों के किराए की न्यूनतम सीमा 2300 रुपये से बढ़ाकर 2600 रुपये कर दिया गया है। वहीं 40 से 60 मिनट की की दूरी वाली फ्लाइट के किराये की न्यूनतम सीमा 2,900 रुपए की जगह अब 3,300 रुपए प्रति व्यक्ति की गई है। 


DGCA ने शेड्यूल इंटरनेशनल कमर्शियल फ्लाइट पर जारी पाबंदी को बढ़ाने का फैसला लिया है। अब 30 जून तक भारत से और भारत के लिए, इंटरनेशनल फ्लाइट की सेवा बंद रहेगी। हालांकि इंटरनेशनल कार्गो प्लेन को इसके दायरे से बाहर रखा गया है। एयर बबल के तहत जिन देशों के लिए हवाई सेवा को खोला गया है, उस पर भी इस आदेश का कोई असर नहीं होगा।