ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

बेगूसराय में अपराधियों का तांडव: हत्याकांड के मुख्य गवाह को मारी गोली, हालत नाजुक

BEGUSARAI: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये है और इस बार बेगूसराय में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। जहां हत्याकांड के मुख्य गवाह विमल सिंह को बदमाशों ने गोली मार दिया। इस घटना से इलाक

बेगूसराय में अपराधियों का तांडव: हत्याकांड के मुख्य गवाह को मारी गोली, हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये है और इस बार बेगूसराय में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। जहां हत्याकांड के मुख्य गवाह विमल सिंह को बदमाशों ने गोली मार दिया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पूरे मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। 


घटना बेगूसराय में सिंघौल थाना क्षेत्र के पचंबा गांव की है जहां सरेशाम बदमाशों ने 48 वर्षीय विमल सिंह को गोली मार दी। गोली लगने से वो बुरी तरह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जाता है कि बदमाशों ने साजिश के तहत पहले बिजली काटी फिर अंधेरा का फायदा उठाकर उसे गोली मार दी। 


इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। विमल सिंह को गोली मारने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गया। बताया जाता है कि विमल अपने घर से कुछ ही दूरी पर दूध सेंटर पर दूध पहुँचाने जा रहा था। जख्मी के भाई संजय सिंह ने बताया कि विमल सिंह अपने भाई भूषण सिंह की हत्या के मामले में मुख्य गवाह है। 


उनके भाई की हत्या 1 दिसंबर 2020 को हो गई थी। उसे केस में आरोपी ऋषभ कुमार उर्फ टाइगर को कोर्ट में आजीवन कारावास की सजा हुई थी। इसी से रंजिश में बदमाशों ने  घटना को अंजाम दिया। जख्मी का इलाज शहर स्थित कल्पना नर्सिंग होम मे चल रहा है। पुलिस पुरे मामले की जांच मे जुटी है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता