ब्रेकिंग
NDA के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, JDU का दावा- बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे; PK के मैदान में उतरने से बढ़ी बेचैनीतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसNDA के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, JDU का दावा- बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे; PK के मैदान में उतरने से बढ़ी बेचैनीतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंस

BIHAR CRIME : हथियारबंद अपराधियों ने कबाड़ी व्यवसाई को मारी गोली, हालत गंभीर; इलाके में हडकंप का माहौल

ARA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला भोजपुर जिले के आरा से निकल कर सामने आ रहा है।

BIHAR CRIME : हथियारबंद अपराधियों ने कबाड़ी व्यवसाई को मारी गोली, हालत गंभीर; इलाके में हडकंप का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

ARA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला भोजपुर जिले के आरा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने गोलीमार एक युवक को घायल कर दिया है। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के अनुसार आरा में अहले सुबह हथियारबंद अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी है। गोलीबारी की घटना के बाद आस पास के इलाके में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। यह  पूरा मामला भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत जमीरा गांव स्थित वार्ड नंबर 12 की है।इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है।


बताया जाता है कि घायल युवक जमीरा गांव स्थित वार्ड नंबर 12 निवासी भुवनेश्वर राय का 35 वर्षीय पुत्र सूबेदार राय है। जो पेशे से कबाड़ी का काम करता है। जहां उसे आज अहले सुबह हथियारबंद अपराधियों ने गोली मार दी है। जिससे वह जख्मी हो गया गोलीबारी की घटना के बाद से इलाके में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया और लोग गोलीबारी की आवाज सुनकर इधर-उधर भागने लगे।


इधर घटना के बाद घायल युवक को आनन फानन में इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित शांति मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां आरा सदर अस्पताल के सर्जन डॉ विकास सिंह की देखरेख में उसका इलाज कराया जा रहा है। हालांकि गोलीबारी की घटना क्यों घटी है यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं घटना के बाद सूचना पाकर मुफस्सिल थानाध्यक्ष घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं।