ब्रेकिंग
बिहार में शराबबंदी बनी मजाक! नशे में धुत दारोगा ने आर्मी जवान पर की फायरिंग, बाल-बाल बची जान; ऐसे लगेगा अपराध पर लगाम?PMCH में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का हंगामा, छह महीने से वेतन नहीं मिलने का आरोप; स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावितघर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, भूमि विवाद में वारदात की आशंका; गांव में दहशतBihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेबिहार में शराबबंदी बनी मजाक! नशे में धुत दारोगा ने आर्मी जवान पर की फायरिंग, बाल-बाल बची जान; ऐसे लगेगा अपराध पर लगाम?PMCH में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का हंगामा, छह महीने से वेतन नहीं मिलने का आरोप; स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावितघर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, भूमि विवाद में वारदात की आशंका; गांव में दहशतBihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगे

हरिद्वार की तर्ज पर करोड़ों की लागत से बनेगा सिमरिया गंगा घाट, सीएम नीतीश ने किया शिलान्यास

BEGUSARAI: हरिद्वार की तर्ज पर बिहार के बेगूसराय जिले में सिमरिया गंगाा घाट का सौन्दर्यीकरण किया जाएगा। इस मद में करोड़ों रूपये खर्च किये जाएंगे। आज इस योजना का शिलान्यास मुख्

हरिद्वार की तर्ज पर करोड़ों की लागत से बनेगा सिमरिया गंगा घाट, सीएम नीतीश ने किया शिलान्यास
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: हरिद्वार की तर्ज पर बिहार के बेगूसराय जिले में सिमरिया गंगाा घाट का सौन्दर्यीकरण किया जाएगा। इस मद में करोड़ों रूपये खर्च किये जाएंगे। आज इस योजना का शिलान्यास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया है। शिलान्यास कार्यक्रम से इलाके के लोगों के बीच खुशी का माहौल है। सिमरिया घाट पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पूजा अर्चना के साथ इसकी आधारशीला रखी। 


बेगूसराय के सिमरिया गंगा धाम को विकसित करने के लिए 115 करोड़ की लागत से सीढ़ी निर्माण और सौंदर्यीकरण का शिलान्यास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूजा अर्चना के साथ किया। आज दोपहर करीब 1 बजे मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से सिमरिया गंगा धाम पहुंचे थे जहां सिमरिया गंगा घाट किनारे पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना कर शिलान्यास किया गया। हरिद्वार की हरकी पौड़ी के तर्ज पर सिमरिया गंगा घाट का विकास किया जाएगा। 


बताया जा रहा है कि 550 मीटर सीढ़ी घाट का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही सिमरिया गंगा घाट पर महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम , श्रद्धालुओं की बैठने की व्यवस्था, शौचालय का निर्माण धर्मशाला का निर्माण सहित कई तरह की सुविधाओं का निर्माण सिमरिया गंगा घाट पर किया जाएगा। 


इस दौरान सुरक्षा को लेकर वाच टावर का भी निर्माण कराया जाएगा ताकि सिमरिया में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा हो सके। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ जल संसाधन मंत्री संजय झा, मंत्री विजय चौधरी समेत जिले के कई विधायक और विधान पार्षद शिलान्यास समारोह में मौजूद थे। 


शिलान्यास के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सिमरिया का काफी महत्व है। यहां काफी संख्या में श्रद्धालु दूर-दूर से पूजा-अर्चना करने और स्नान करने आते हैं। सिमरिया का इसलिए विकास किया जा रहा है ताकि श्रद्धालुओं को सिमरिया में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।

हरिद्वार की तर्ज पर करोड़ों की लागत से बनेगा सिमरिया गंगा घाट, सीएम नीतीश ने किया शिलान्यास


हरिद्वार की तर्ज पर करोड़ों की लागत से बनेगा सिमरिया गंगा घाट, सीएम नीतीश ने किया शिलान्यास


हरिद्वार की तर्ज पर करोड़ों की लागत से बनेगा सिमरिया गंगा घाट, सीएम नीतीश ने किया शिलान्यास

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता