ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

हार्डकोर नक्सली सोनू कुमार गिरफ्तार, लंबे समय से थी पुलिस को तलाश

NAWADA : नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के भनेखाप जंगल से एक हार्डकोर नक्सली को सशस्त्र सीमा बल और रजौली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार नक्सली खरौन्ध र

हार्डकोर नक्सली सोनू कुमार गिरफ्तार, लंबे समय से थी पुलिस को तलाश
First Bihar
2 मिनट

NAWADA : नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के भनेखाप जंगल से एक हार्डकोर नक्सली को सशस्त्र सीमा बल और रजौली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार नक्सली खरौन्ध रेलवे स्टेशन में जेसीबी ट्रैक्टर और स्कॉर्पियो को आग के हवाले करने में और कर्मचारी से लेवी वसूली करने के अपराध में शामिल था. गिरफ्तार नक्सली ने अपने सभी जुर्मों को पुलिस के सामने स्वीकार लिया है. 


गिरफ्तार नक्सली की पहचान सोनू कुमार के रूप में की गई है जो रजौली थाना क्षेत्र के कुंभियतरी गांव का रहने वाला बताया जा रहा है. पुलिस को सोनू की काफी लंबे समय से तलाश थी और वो कई कांडों में संलिप्त भी था. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भनेखाप जंगल से उसे गिरफ्तार किया है. सोनू की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है. 


सोनू की गिरफ्तारी में एसएसबी ने भी अहम भूमिका निभाई है. रजौली पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में उसकी गिरफ्तारी की गई है. गिरफ्तारी के बाद आसपास के लोगों ने भी राहत की सांस ली है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DINESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता