ब्रेकिंग
पटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरू

हमको एक रोटी से पेट नहीं भरता, बोले मांझी..इसलिए दो रोटी की मांग कर रहे हैं

JEHANABAD: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने एक बार फिर दो मंत्री पद की मांग की है। उन्होंने कहा है कि ये घर की बात है हमको एक रोटी से पेट नहीं भरता है हम दो तीन रो

हमको एक रोटी से पेट नहीं भरता, बोले मांझी..इसलिए दो रोटी की मांग कर रहे हैं
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JEHANABAD: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने एक बार फिर दो मंत्री पद की मांग की है। उन्होंने कहा है कि ये घर की बात है हमको एक रोटी से पेट नहीं भरता है हम दो तीन रोटी की मांग करेंगे। वही हम अपने नेता से मांग कर रहे हैं। 


मांझी ने यह कहा है कि कम से कम दो रोटी दीजिए। क्योंकि हम गरीब की राजनीति करते हैं इसलिए ऐसा विभाग मिले की हम अपने ग्रामीण क्षेत्र में काम कर सके।  हमने अपने नेता के सामने यह मांग रखी है। अब देना ना देना उनके ऊपर है ये भी सोच लीजिए की ना भी देंगे तो हम कोई अप्रिय बात नहीं कहेंगे।


अपने गांव गया के महाकार से पटना लौटने के दौरान जहानाबाद के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि हम दो मंत्री पद की मांग कर रहे हैं। यह मांग हम अपने घर में अपने लोगों से कर रहे हैं ना कि बाहरी लोगों से कर रहे हैं। हमने स्पष्ट रूप से पहले भी कहा है कि जो विभाग मुझे मिलता आया है वहीं विभाग मेरे बेटे को भी मिला है यह सही नहीं है। 


हम दो मंत्री पद की मांग कर रहे हैं। ऐसे में अपने घर में मांग नहीं रखेंगे तो और किनके सामने रखेंगे। इशारों-इशारों में जीतन राम मांझी ने यह स्पष्ट कर दिया है की उनके बेटे संतोष कुमार सुमन को दिए गए मंत्री पद से वह बहुत ज्यादा खुश नहीं है। ऐसे में उनकी मांग है कि उन्हें दूसरा कोई विभाग का मंत्री पद का मिलना चाहिए। 


साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि आगामी 12 तारीख को एनडीए की सरकार का विधानसभा में फ्लोर टेस्ट जो होना है। वह निश्चित रूप से सफल होगा इसमें कहीं किसी को कोई किंतु परंतु का प्रश्न ही नहीं उठाता है और बिहार में एनडीए की नई सरकार कायम रहेगी। 


रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता