ब्रेकिंग
समस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंलाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्टअब आसमान से निहारिए बिहार की खूबसूरती… 15 जुलाई से पटना-राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवासमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंलाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्टअब आसमान से निहारिए बिहार की खूबसूरती… 15 जुलाई से पटना-राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा

चौथे चरण की वोटिंग के बीच हाजीपुर में पीएम मोदी की चुनावी सभा : की लोगों से अधिक से अधिक वोट करने की अपील

HAJIPUR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने चुनावी अभियान के तहत सोमवार को हाजीपुर पहुंचे और विशाल सनसभा को संबोधित किया। लोजपा (रामविलास) के चीफ चिराग पासवान के पक्ष में उन्होंन

चौथे चरण की वोटिंग के बीच हाजीपुर में पीएम मोदी की चुनावी सभा : की लोगों से अधिक से अधिक वोट करने की अपील
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने चुनावी अभियान के तहत सोमवार को हाजीपुर पहुंचे और विशाल सनसभा को संबोधित किया। लोजपा (रामविलास) के चीफ चिराग पासवान के पक्ष में उन्होंने लोगों से वोट की अपील करते हुए चिराग पासवान के दिवंगत पिता रामविलास पासवान को भी याद किया।


चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने सबसे पहले स्थानीय भाषा में हाजीपुर की धरती को नमन किया। इसके बाद पीएम मोदी ने कहा कि आज देश में चौथे चरण का मतदान हो रहा है। मेरा सभी मतदाताओं से अनुरोध है कि वह अधिक से अधिक वोटिंग करें। यह चुनाव लोकतंत्र का एक महापर्व है। ज्यादा मतदान इसकी शोभा को और अधिक बढ़ा देता है। आपका एक-एक वोट देश के लोकतंत्र का गहना बन जाता है। हाजीपुर आकर यहां की जनता से आशीर्वाद लेना मेरा बहुत बड़ा सौभाग्य है।


पीएम मोदी ने मंच से दिवंगत नेता रामविलास पासवान को याद करते हुए कहा कि यह पहला लोकसभा चुनाव है, जब एनडीए उनकी अनुपस्थिति में लड़ रहा है। रामविलास पासवान सामाजिक न्याय के सच्चे साधक थे। हाजीपुर के प्रति उनका लगाव और समर्पण हमेशा याद रहेगा। हाजीपुर में उनके सपनों को पूरा करने के लिए हम सभी लोग संकल्पबद्ध हैं। अब चार जून बहुत दूर नही है। चार जून को हर किसी की नजर टीवी, रेडियों और सोशल मीडिया पर होगी और चुनाव के परिणाम करेंगे, फिर एक बार मोदी सरकार।