ब्रेकिंग
Bihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अररिया दौरा, सहयोग शिविर का करेंगे निरीक्षण; समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधानखान सर की अग्रिम जमानत पर फैसला आज, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी कोर्ट सुनाएगा आदेश; मिलेगी राहत?जीतन राम मांझी का नया राग: SC-ST के लिए अलग निर्वाचक मंडल की वकालत की, बोले- ऊंची जाति वाले लोग..Bihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अररिया दौरा, सहयोग शिविर का करेंगे निरीक्षण; समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधानखान सर की अग्रिम जमानत पर फैसला आज, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी कोर्ट सुनाएगा आदेश; मिलेगी राहत?जीतन राम मांझी का नया राग: SC-ST के लिए अलग निर्वाचक मंडल की वकालत की, बोले- ऊंची जाति वाले लोग..

हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, ऐसे बची दर्जनों लोगों की जान

JEHANABAD: जहानाबाद में आज एक तेज रफ्तार बस हादसे की शिकार हो गई। बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। इस घटना के बाद बस पर सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। इस घटना में

हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, ऐसे बची दर्जनों लोगों की जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JEHANABAD: जहानाबाद में आज एक तेज रफ्तार बस हादसे की शिकार हो गई। बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। इस घटना के बाद बस पर सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। इस घटना में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना पटना-गया एनएच 83 पर टेहटा बाईपास की है।


जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से दो बस पर सवार होकर बड़ी संख्या में श्रद्धालु तीर्थ यात्रा पर निकले थे। नेपाल के काठमांडू स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में पूजा अर्चना के बाद तीर्थ यात्रियों को दल शनिवार को जहानाबाद होते हुए गया जा रहा था। इसी दौरान सामने से एक बस अचानक तीर्थ यात्रियों के बस के सामने आ गई।


हादसे से बस को बचाने के के दौरान बस अनियंत्रित हो गई और सड़क से उतरकर गड्ढे में जा गिरी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची टेहटा पुलिस ने सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकला। हादसे में मामूली रुप से घायल लोगों का प्राथमिक उपचार कर दूसरी बस से आगे के लिए रवाना कर दिया गया।

टैग्स