ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

हादसे की शिकार हुई दिल्ली से बिहार जा रही बस, 4 लोगों की दर्दनाक मौत, एक दर्जन यात्री घायल

DESK: दिल्ली से यात्रियों को लेकर बिहार जा रहा बस हादसे की शिकार हो गई है। इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के

हादसे की शिकार हुई दिल्ली से बिहार जा रही बस, 4 लोगों की दर्दनाक मौत, एक दर्जन यात्री घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: दिल्ली से यात्रियों को लेकर बिहार जा रहा बस हादसे की शिकार हो गई है। इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, बस दिल्ली से बिहार के सीवान के लिए रवाना हुई थी और अमेठी में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हादसे की शिकार हो गई।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है जबकि मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बस की किसी अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई और बस सवार दर्जन भर यात्री घायल हो गए हैं।


मंगलवार की सुबह करीब 3 बजे बस ने किसी अज्ञात वाहन में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बस का बायां सिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में घायल हुए लोगों का इलाज सीएचसी में कराया जा रहा है जबकि गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। हादसे में मारे गए लोगों की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो सकी है। यूपी पुलिस मृतकों की पहचान की कोशिश कर रही है।