ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

'हार की डर से कांग्रेस कर रही अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल : बोले चिराग पासवान ...अबतक हमलोग पार कर चुके हैं 300 पार का आंकड़ा

PATNA : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मोदी साहब अपने विकास के नाम पर वोट मांगने की बजाय कांग्रेस को गाली देकर वोट मांग

'हार की डर से कांग्रेस कर रही अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल : बोले चिराग पासवान ...अबतक हमलोग पार कर चुके हैं 300 पार का आंकड़ा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मोदी साहब अपने विकास के नाम पर वोट मांगने की बजाय कांग्रेस को गाली देकर वोट मांगते हैं। मैंने कई प्रधानमंत्री देखे हैं लेकिन मोदी जैसा नहीं देखा। यह झूठों के सरदार हैं। उसके बाद अब उनके इस बयान पर लोजपा (रामविलास ) के मुखिया चिराग पासवान ने पलटवार किया है। चिराग ने कहा कि वह लोग चुनाव हार रहे हैं। इसलिए हताश होकर ऐसी बातें कर रहे हैं। 


चिराग पासवान ने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव के चरण बीत रहे हैं वैसे-वैसे कांग्रेस अध्यक्ष अपनी अपनी भाषा की मर्यादा तक भूल रहे हैं। आज यह बात प्रमाणित हो गई है कि हार-जीत का रुझान उनके पास भी पहुंच रहा है। उनको भी मालूम है कि पांच चरणों में कितनी बुरी तरीके से ये लोग चुनाव हार रहे हैं। 


चिराग पासवान ने कहा कि जिस तरीके से पिछले पांच चरणों में मतदान हुआ है, उससे हमलोग 300 या 315 सीटों पर बहुमत बना चुके हैं। अब बाकी बचे हुए दो चरणों के बाद हम लोग 400 का आंकड़ा भी पार कर लेंगे। इसके बाद यदि एनडीए एक साथ होकर इतिहास में सबसे बड़ी एकजुटता के साथ सरकार बनाती है तो कोई बड़ी बात नहीं होगी।


चिराग ने कहा कि कांग्रेस की तरफ से ऐसी भाषा का इस्तेमाल इसलिए हो रहा है, क्योंकि अब उनके अंदर बौखलाहट बढती जा रही है। वह अपनी सीट भी गंवा रहे हैं। एनडीए जो अप्रत्याशीत जीत की ओर बढ़ रहा है तो उससे ये लोग घबरा गए हैं और ऐसी बातें कर रहे हैं।