1st Bihar Published by: Updated Dec 12, 2020, 8:16:28 AM
- फ़ोटो
DESK: थानेदार पत्नी को कॉल कर कहा कि आज घर नहीं आ पाएगा वह मीटिंग में जा रहा है. इसके बाद वह अपनी प्रेमिका महिला सिपाही को लेकर एक फ्लैट पर चला गया. पहले से पति पर शक कर रही पत्नी भी उस फ्लैट पर पहुंच गई और पति को महिला सिपाही के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया. यह घटना ग्वालियर की है.
इसको भी पढ़ें; थानेदार और महिला सिपाही सस्पेंड, पत्नी ने दोनों को पकड़ा था आपत्तिजनक स्थिति में
पत्नी ने पति और प्रेमिका को पीटा
थानेदार की पत्नी अपने साथ परिजनों को लेकर भी पहुंची थी. इस दौरान महिला सिपाही बाथरूम में जाकर छिप गई. लेकिन उससे बाहर निकालकर थानेदार की पत्नी ने जमकर पिटाई कर दी. प्रेमिका की पिटाई देख थानेदार रोने लगा. पत्नी ने उसकी भी जमकर पिटाई कर दी. इस दौरान अपार्टमेंट में अफरातफरी का माहौल रहा.
रामपुर थाना में थानेदार
गंदी हरकत करने वाला थानेदार सुनील बानोरिया सबलगढ़ के रामपुर थाना में तैनात है. युवती भी मुरैना पुलिस लाइन में महिला सिपाही के पद पर है. दोनों के बीच कई माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसकी जानकारी पत्नी को हो गई थी. जब सुनील बहाना बनाया तो पत्नी कंचन को पहले से ही उस पर संदेह था. हंगामा के बाद पुलिस पहुंची और दोनों को थाना लेकर गई.
मात्र तीन साल पहले हुई थी शादी
थानेदार सुनील की जून 2017 में ही कंचन के साथ शादी हुई थी. डेढ़ साल की बेटी भी है. लेकिन सुनील अपनी हरकतों से बात नहीं आता था. इसके बाद भी चोरी छिपे युवती से मिल रहा था. पत्नी को पति के हरकतो पर शक होता था, लेकिन वह पकड़ नहीं पाती थी, लेकिन घटना के दिन रंगेहाथ पकड़ लिया.