ब्रेकिंग
बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटबिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूट

गुरुकुल समाज कल्याण ट्रस्ट का उद्घाटन, ज्ञान की धरती नालंदा के गरीब बच्चों के लिए वरदान साबित होगा गुरुकुल: दानवीर

NALANDA: जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने आज नूरसराय डोहिया में गुरुकुल समाज कल्याण ट्रस्ट का उद्घाटन किया। गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल की ओर से इस अवसर पर आय

गुरुकुल समाज कल्याण ट्रस्ट का उद्घाटन, ज्ञान की धरती नालंदा के गरीब बच्चों के लिए वरदान साबित होगा गुरुकुल: दानवीर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

NALANDA: जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने आज नूरसराय डोहिया में गुरुकुल समाज कल्याण ट्रस्ट का उद्घाटन किया। गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल की ओर से इस अवसर पर आयोजित शिक्षा सम्मान समारोह में भी राजू दानवीर शामिल हुए। राजू दानवीर ने कहा कि गुरुकुल शिक्षा ने हमारे समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और अब यह स्कूल ज्ञान की धरती नालंदा के गरीब बच्चों के लिए वरदान साबित होने वाली है। दानवीर ने गुरुकुल समाज कल्याण ट्रस्ट को इस अवसर पर 50 हजार की सहायता राशि भी देने की घोषणा की।


राजू दानवीर ने कहा कि गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में ट्रस्ट के माध्यम से गरीब बच्चों की शिक्षा निःशुल्क होगी। इसके अलावा उन बच्चों के लिए रहने और भोजन की व्यवस्था भी ट्रस्ट करेगी। नालंदा के बच्चों को इस स्कूल में शिक्षा दीक्षा लेना आसान होगा।  उन्होंने कहा कि ज्ञान की धरती नालंदा के गरीब बच्चों के लिए यह स्कूल वरदान साबित होगा। यह एक सराहनीय कदम है। इस नेक कार्य को आगे बढ़ाने के लिए राजू दानवीर ने ट्रस्ट को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की। इसके अलावे आगे भी जब जरूरत होगी वे गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए अपना योगदान देते रहेंगे। 


राजू दानवीर ने कहा कि शिक्षा छात्रों को संस्कृति, भाषा, और परंपराओं के महत्व को समझती है। इसके माध्यम से हमारे समृद्धि के साथ-साथ हमारी सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी होता है। इस अवसर पर राजू दानवीर ने वहां मौजूद तमाम पत्रकार, शिक्षाविदों व गणमान्य लोगों को सम्मानित भी किया। 


आयोजक कुणाल को इस नेक कार्य के लिए राजू दानवीर ने धन्यवाद किया और कहा कि गुरुकुल समाज कल्याण ट्रस्ट और गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल के सभी सदस्यों को धन्यवाद और शुभकामनाएं देते हैं कि नालंदा को शिक्षा जगत में और आगे बढ़ाने के लिए यह महत्वपूर्ण कदम उठा रहे हैं। इस दौरान जाप के मनीष यादव, गुलशन कुमार, गुजन कुमार, राजनीतिष कुमार, जितेंद्र कुमार, राहुल यादव, प्रदीप कुमार, प्रमोद कुमार, रवि यादव सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।


टैग्स