ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

झारखंड चुनाव: गुमला में PM मोदी ने कहा- झारखंड में टूटी नक्सलवाद की कमर, डबल इंजन की सरकार से हुआ विकास

GUMLA: पीएम नरेंद्र मोदी ने गुमला में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी की सरकार ने झारखंड में नक्सलवाद की कमर तोड़ दी है. जो युवा मुख्य धारा से भटक गए हैं वह वाप

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

GUMLA: पीएम नरेंद्र मोदी ने गुमला में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी की सरकार ने झारखंड में नक्सलवाद की कमर तोड़ दी है. जो युवा मुख्य धारा से भटक गए हैं वह वापस लौंट जाए. 

ताल मेल के साथ हो रहा विकास

पीएम ने कहा कि भाजपा की सरकार ने पूरे तालमेल के साथ झारखंड में विकास कर रही है. एक बार जब आप कमल खिलाएंगे तो दिल्ली और झारखंड में 5 साल में भाजपा का डबल इंजन लगाएंगे तो पूरी तरह से नक्सलवाद खत्म हो जाएगा. यहां पर विकास होगा. झारखंड और केंद्र सरकार में इससे पहले की सरकारों ने गुमला को छोड़ दिया था. यह बताया गया था कि यह पिछड़ा जिला है. लेकिन भाजपा की सरकार ने गुमला में विकास किया है. 

स्थिति बदल गई है

पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में जब मैं यहां आया था तब और आज की यहां की स्थिति में बहुत अंतर है. तब यहां नक्सलवाद का, असुरक्षा का और आए दिन होने वाली हिंसा का मुद्दा छाया रहता. लेकिन अब वक्त बदल गया है. भारत की आजादी के लिए यहां के वीरों ने जो संघर्ष किया है और आज भी देश की सीमाओं पर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में यहां के आदिवासी युवा देशवासियों की रक्षा में जुटे हुए हैं.

अपनी पसंद की बना सकते हैं घर

पीएम मोदी ने कहा कि अपनी पसंद की घर बना सकते हैं. इसको लेकर सरकार पैसा देगी. इसके बीच में सरकार नहीं आएगी. झारखंड में इसलिए अधिक घर बना की रांची और दिल्ली में बीजेपी की सरकार थी. 2022 तक सबको घर मिलेगा. 2024 तक देश के हर घर को जल से जोड़ना है. मां और बहनों के घर के रसोई तक पानी जाएगा तो मां और बहनें मोदी को आशीर्वाद देंगी.पीएम मोदी ने कहा कि जनजातीय समाज के बच्चों और युवाओं की पढ़ाई और कौशल विकास के लिए भी बड़े स्तर पर काम किया जा रहा है. इसी वर्ष झारखंड से ही एकलव्य मॉडल स्कूल का बड़ा नेटवर्क स्थापित करने का अभियान शुरू हुआ है. किसानों के साथ-साथ भाजपा की सरकार जंगलों पर आश्रित आदिवासी भाई-बहनों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए पूरे समर्पण भाव से काम कर रही है. आदिवासी समाज के स्वास्थ्य, सम्मान और समृद्धि के लिए व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं. 


टैग्स