ब्रेकिंग
पुलिस विभाग में फेरबदल: SSP ने 39 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला, कई थानों को मिले नए अधिकारीबिहार में बाढ़ का खौफनाक मंजर! सड़क पार करते वक्त 10 साल की मासूम तेज बहाव में बही, चंद सेकंड में हुआ दर्दनाक हादसा‘मेरी बहन लावारिस नहीं…’ श्मशान से बाइक पर शव ले गया भाई, दहेज के लिए बेरहमी से हत्या का लगाया आरोपचारा घोटाला केस में लालू यादव को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द करने से किया इनकार; हाईकोर्ट को जल्द सुनवाई का निर्देशबिहार में चल रहा कौन सा खेल? लोगों के बैंक खातों में लगातार आ रहे करोड़ों रुपये, साजिश है या तकनीकी फॉल्टपुलिस विभाग में फेरबदल: SSP ने 39 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला, कई थानों को मिले नए अधिकारीबिहार में बाढ़ का खौफनाक मंजर! सड़क पार करते वक्त 10 साल की मासूम तेज बहाव में बही, चंद सेकंड में हुआ दर्दनाक हादसा‘मेरी बहन लावारिस नहीं…’ श्मशान से बाइक पर शव ले गया भाई, दहेज के लिए बेरहमी से हत्या का लगाया आरोपचारा घोटाला केस में लालू यादव को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द करने से किया इनकार; हाईकोर्ट को जल्द सुनवाई का निर्देशबिहार में चल रहा कौन सा खेल? लोगों के बैंक खातों में लगातार आ रहे करोड़ों रुपये, साजिश है या तकनीकी फॉल्ट

गुजरात चुनाव में मात्र एक वोटर के लिए बनेगा पोलिंग स्टेशन, 15 लोगों की टीम करवाएगी वोटिंग

NEW DELHI : गुजरात में कुल 182 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। इसको लेकर गुरुवार को चुनाव आयोग के तरफ से तारीखों का भी ऐलान कर दिया है। यहां दो चरणों में मतदान करवाया जाएगा

गुजरात चुनाव में मात्र एक वोटर के लिए बनेगा पोलिंग स्टेशन, 15 लोगों की टीम करवाएगी वोटिंग
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

NEW DELHI : गुजरात में कुल 182 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं।  इसको लेकर गुरुवार को चुनाव आयोग के तरफ से तारीखों का भी ऐलान कर दिया है। यहां दो चरणों में मतदान करवाया जाएगा। पहले चरण का मतदान 1 दिसंबर को होगा तो वहीं दूसरे चरण का मतदान 5  दिसंबर को करवाया जाएगा। यहां कुल 4.9 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं, इस चुनाव में सबसे रोचक बात यह रही कि चुनाव आयोग मात्र 1 वोटर के लिए भी पोलिंग बूथ बनवाने जा रही है। 


बता दें कि, गुजरात चुनाव को लेकर चुनाव आयोग के तरफ से कुल  51,782 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि  गुजरात चुनाव में दिव्यांगों के लिए 182 विशेष पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। वहीं, महिला मतदाता के लिए 1274 पोलिंग स्टेशन होंगे।इसके आलावा इस चुनाव जो सबसे अधिक रोचक बात है वह यह है कि चुनाव आयोग गुजरात के गिर जंगल के बनेज गांव में रहने वाले एक मात्र मतदाता भरतदास दर्शनदास के लिए पोलिंग बूथ बनाने का निर्णय लिया है। इस इकलौते मतदाता से वोटिंग करवाने के लिए 15 लोगों की टीम जाएगी। चुनाव आयोग ने कहा कि भरतदास अपने गांव से बाहर आकर वोटिंग करना नहीं चाहते हैं, इसलिए उनके लिए पोलिंग बूथ और पोलिंग टीम भेजी जाएगी।


इसके साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त के मुताबिक, कोई भी मतदाता अगर कोई शिकायत करना चाहता है. किसी उम्मीदवार या पार्टी द्वारा उसे प्रभावित किया जाता है, तो वह सीधे तौर पर मोबाइल फोन से चुनाव आयोग में शिकायत कर सकता है। शिकायत के 60 मिनट में टीम गठन करके 100 मिनट में शिकायत का समाधान किया जाएगा। इसके साथ ही चुनाव के दौरान अगर कोई कोरोना संक्रमित हो जाता है, तो कोरोना मरीज को घर से मतदान करने की सुविधा मिलेगी। 


गौरतलब हो कि, यहां कुल 182 सीटों पर चुनाव होने हैं। वहीं बहुमत के लिए राजनीतिक दलों को कुल 91 सीटों पर बहुमत हासिल करने होंगे। गुजरात में पिछले 27 साल से बीजेपी की सरकार है ,एसे में कांग्रेस या आम आदमी पार्टी को काफी तकलीफों का सामना करना पर सकता है। पिछली बार भाजपा की 99 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत की सरकार बनी थी। वहीं कांग्रेस को 77 सीटें मिली थी। हालांकि,इस बार यहां आम आदमी पार्टी भी भाजपा को मात देने के लिए गुजरात चुनावी मैदान में उतर गई है , जिससे यहां मुकाबला काफी रोचक हो गया है।