ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

ग्राम प्रधान समेत 2 की हत्या, हॉकी मैच देखकर घर लौट रहे थे दोनों भाई

JHARKHAND: झारखंड के खूंटी जिले में डबल मर्डर से सनसनी फैल गयी है। जहां ग्राम प्रधान सहित दो लोगों की हत्या अपराधियों ने कर दी है। दोनों रिश्ते में चचेरे भाई थे। इस घटना से पर

ग्राम प्रधान समेत 2 की हत्या, हॉकी मैच देखकर घर लौट रहे थे दोनों भाई
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JHARKHAND: झारखंड के खूंटी जिले में डबल मर्डर से सनसनी फैल गयी है। जहां ग्राम प्रधान सहित दो लोगों की हत्या अपराधियों ने कर दी है। दोनों रिश्ते में चचेरे भाई थे। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


घटना मुरहू थाना क्षेत्र के रुमतकेल पंचायत का है जहां इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मृतकों की पहचान 55 वर्षीय ग्राम प्रधान सोमा मुंडा और 38 वर्षीय जेम्स पूर्ति के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों भाई हॉकी मैच देखने के बाद घर लौट रहे थे तभी पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने दोनों चचेरे भाइयों को घेर लिया और धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। 


घटना का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है। परिजनों का कहना है कि दोनों की किसी से दुश्मनी नहीं थी लेकिन इसके बावजूद दोनों भाईयों की हत्या अपराधियों ने कर दी। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है।