बिहार में मिड डे मील के कर्मियों की बल्ले-बल्ले, कर्मचारियों के मानदेय में सरकार ने की बढ़ोतरी

1st Bihar Published by: 7 Updated Aug 01, 2019, 1:30:01 PM

बिहार में मिड डे मील के कर्मियों की बल्ले-बल्ले, कर्मचारियों के मानदेय में सरकार ने की बढ़ोतरी

- फ़ोटो

PATNA : बिहार के मध्याह्न भोजन योजना से जुड़े कर्मियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. जहां शिक्षा विभाग ने मिड डे मील के कर्मियों की मानदेय में बढ़ोतरी की है. सूबे के मध्याहन भोजन योजना में लगे अधिकारियों और कर्मियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर बताया कि संविदा पर कार्यरत्त मध्याहन भोजना योजना समिति से जुड़े अधिकारियों और कर्मियों के मानदेय में 8.33 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है. बिहार के मध्याहन भोजन योजना के निदेशक की तरफ से जारी आदेश में यह कहा गया है कि 1 जून 2019 इसका लाभ मिड डे मील के कर्मियों को दिया जायेगा. यह वृद्धि वैसे नियोजित पदाधिकारियों और कर्मियों को दी जाएगी. जिन्होंने 1 जून 2019 काम से काम एक साल का कार्यावधि पूरी कर ली हो. इसका लाभ मुख्यालयों और क्षेत्रीय कार्यालयों में काम कर रहे सभी कर्मचारियों को दी जाएगी.