ब्रेकिंग
बिहार के लाल ने किया कमाल: राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में लहराया परचम, 7वीं बुल्सआई ओपन में जीते दो स्वर्ण पदकबिहार में खौफनाक वारदात: शौच के लिए घर से निकले युवक का खून से लथपथ मिला शव, बेरहमी से हत्या की आशंकाबिहार के इस 'नगर परिषद' में करोड़ों का खेल...DM की जांच में EO की पकड़ी गई चाल, कार्रवाई वाली फाइल 'सरकार' के पास....पुलिस विभाग में फेरबदल: SSP ने 39 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला, कई थानों को मिले नए अधिकारीबिहार में बाढ़ का खौफनाक मंजर! सड़क पार करते वक्त 10 साल की मासूम तेज बहाव में बही, चंद सेकंड में हुआ दर्दनाक हादसाबिहार के लाल ने किया कमाल: राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में लहराया परचम, 7वीं बुल्सआई ओपन में जीते दो स्वर्ण पदकबिहार में खौफनाक वारदात: शौच के लिए घर से निकले युवक का खून से लथपथ मिला शव, बेरहमी से हत्या की आशंकाबिहार के इस 'नगर परिषद' में करोड़ों का खेल...DM की जांच में EO की पकड़ी गई चाल, कार्रवाई वाली फाइल 'सरकार' के पास....पुलिस विभाग में फेरबदल: SSP ने 39 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला, कई थानों को मिले नए अधिकारीबिहार में बाढ़ का खौफनाक मंजर! सड़क पार करते वक्त 10 साल की मासूम तेज बहाव में बही, चंद सेकंड में हुआ दर्दनाक हादसा

गोपालगंज उपचुनाव से पूर्व महागठबंधन को बड़ा झटका, JDU नेता सदानंद सिंह BJP में शामिल

GOPALGANJ: गोपालगंज उपचुनाव से पहले महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। गोपालगंज जदयू के पूर्व जिला अध्यक्ष व जदयू के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह अब बीजेपी में शामिल हो गए हैं। जदयू के

गोपालगंज उपचुनाव से पूर्व महागठबंधन को बड़ा झटका, JDU नेता सदानंद सिंह BJP में शामिल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज उपचुनाव से पहले महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। गोपालगंज जदयू के पूर्व जिला अध्यक्ष व जदयू के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह अब बीजेपी में शामिल हो गए हैं। जदयू के पूर्व जिला अध्यक्ष सदानंद सिंह गोपालगंज में कई बार से जिला अध्यक्ष के पद पर रहे हैं। इनका इलाके में वर्चस्व भी रहा है। 


सदानंद सिंह कद्दावर नेता है। इनका कद कितना बड़ा है यह अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह आज खुद रविवार को सदानंद सिंह के गोपालगंज के भितभैरवा स्थित उनके आवास पर मुलाकात करने पहुंचे थे। मुलाकात करने के बाद उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट पर एक जानकारी शेयर की। 


पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह ने फेसबुक पोस्ट पर जानकारी शेयर करते हुए लिखा कि पूर्व जिला अध्यक्ष सदानंद सिंह अब बीजेपी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने आगे लिखा है कि सदानंद सिंह का गोपालगंज सदर प्रखंड के आसपास के इलाके में बड़ी पहुंच है और वे काफी चर्चित व्यक्ति हैं। 


बता दें कि सदानंद सिंह जदयू में पिछले चार बार से जिलाध्यक्ष रहे हैं। वे सीएम नीतीश के भी काफी करीबी थे। जिसकी वजह से ये पिछले कई वर्षो से गोपालगंज जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। बता दें कि वे कुछ दिनों से जदयू के कई कार्यक्रमों से बाहर थे। और बीजेपी उम्मीदवार कुसुम देवी के नामांकन के दिन बीजेपी मंत्रियो के जनसभा के दौरान वे मंच पर मौजूद थे।

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MUKESH

FirstBihar संवाददाता