ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

गोपालगंज से बड़ी खबर: संदिग्ध परिस्थिति में 5 लोगों की मौत, DM ने बीमारी को बताया कारण, BJP ने जहरीली शराब पीने की कही बात

GOPALGANJ: बिहार के गोपालगंज जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां संदिग्ध परिस्थिति में 5 लोगों की मौत हो गयी है। जहरीली शराब से मौत की आशंका जतायी जा रही है। इस घटना से

गोपालगंज से बड़ी खबर: संदिग्ध परिस्थिति में 5 लोगों की मौत, DM ने बीमारी को बताया कारण, BJP ने जहरीली शराब पीने की कही बात
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GOPALGANJ: बिहार के गोपालगंज जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां संदिग्ध परिस्थिति में 5 लोगों की मौत हो गयी है। जहरीली शराब से मौत की आशंका जतायी जा रही है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ। गोपालगंज डीएम नवल किशोर ने अलग-अलग बीमारी से मौत की बात कही है। उन्होंने कहा कि जांच में पता चला कि ये लोग अलग-अलग गांव के रहने वाले हैं। परिजनों ने लिखित देते हुए बताया कि 35 साल का युवक पुणे में रहते थे पेट में कोई बीमारी थी जिसके कारण उनकी मौत हुई है। घटना के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा। हमलोग पोस्टमार्टम के लिए तैयार है। 


डीएम ने अलग-अलग वजह से मौत की बात कही है। उन्होंने चार लोगों की मौत की पुष्टि की है। पांचवे व्यक्ति की अब तक जानकारी उन्हें नहीं है। बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के बहरामपुर,सिरसा, मानपुर, बामो गांव की यह घटना है। बताया जाता है कि मौत के बाद परिजनों ने चारों शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। बीते 48 घंटे में 5 लोगों की संदिग्ध मौत पर बीजेपी का कहना है कि यह मौत जहरीली शराब के पीने से हुई है। 


भाजपा के महामंत्री व पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी ने बताया कि मृतकों की पहचान सुरेश राम, टिंकू राम, रोहित शर्मा, झगड़ू राय और सिकंदर साह के रूप में हुई है। ये सभी बहरामपुर, सोनवलिया, सिरसा, मानपुर और चुटहा के रहने वाले थे। बीजेपी नेता का कहना है कि कल शाम से लेकर अभी तक 6-7 लोगों की मौत जहरीली शराब के पीने से हुई है। पुलिस प्रशासन इस मामले को दबाने में लगी है।


परिजनों को डराया जा रहा है कहा जा रहा कि पूरे परिवार को जेल भेज दिया जाएगा इसलिए वे कुछ नहीं बता पा रहे है। कईयो का तो पोस्टमार्टम भी नहीं कराया गया है। बीजेपी के पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूछा कि क्या यही शराबबंदी है? पहले गोपालगंज के खजुरबन्ना और आज फिर से बैकुंठपुर को छठ जैसे महापर्व पर तोहफा दिया गया है नीतीश जी यह कैसी शराबबंदी है?