1st Bihar Published by: Updated Mar 27, 2021, 8:44:16 AM
- फ़ोटो
GOPALGANJ : इस वक़्त की बड़ी खबर गोपालगंज जिले से सामने आ रही है जहां एक कार और मिनी ट्रक की टक्कर में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. हादसा महमदपुर थाना के डुमरिया पुल का बताया जा रहा है.
जानकारी के अनुसार, होली में शामिल होने के लिए एक परिवार के चार लोग कार में सवार होकर दिल्ली से सहरसा जा रहे थे तभी उनकी तेज रफ़्तार मिनी ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में बैठे चारों लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई.
इधर हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतकों के परिजनों को मामले की जानकारी दे दी गई है.