ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

IAS अधिकारी किरण ने सदर हॉस्पिटल में बच्चे को दिया जन्म, अपने जिले के स्वास्थ्य व्यवस्था पर किया भरोसा

GODDA: आईएएस अधिकारी किरण कुमारी पासी ने सदर हॉस्पिटल में बच्चे को जन्म दिया. अधिकारी ने किसी बड़े हॉस्पिटल में जाने के बदले अपने ही जिले के सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर पूरा

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

GODDA: आईएएस अधिकारी किरण कुमारी पासी ने सदर हॉस्पिटल में बच्चे को जन्म दिया. अधिकारी ने किसी बड़े हॉस्पिटल में जाने के बदले अपने ही जिले के सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर पूरा भरोसा किया. जिससे लोगों को सरकारी सिस्टम पर भरोसा हो सके. 

 गोड्डा में डीसी हैं किरण कुमारी पासी

किरण गोड्डा की डीसी है और उनको अपने जिले के सदर हॉस्पिटल के डॉक्टरों पर पूरा भरोसा था कि यहां पर सब कुछ हो सकता है. इसको लेकर किसी बड़े हॉस्पिटल में जाने की जरूरत नहीं हैं. किरण के फैसले की जानकारी मिलते ही सदर हॉस्पिटल की मेडिकल टीम की पूरी तरह से तैयार थी. किरण ने दूसरी बार ऑपरेशन से बच्चे को जन्म दिया है.

डीसी किरण अपने सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर इतना विश्वास था कि बिना संकोच के सरकारी हॉस्पिटल में प्रसव कराने का फैसला कर लिया. इस फैसले की जानकारी अपने पति को दी. पति सहमत हो गए. ऑपरेशन के दौरान किरण के पति पुष्पेंद्र सरोज भी मौजूद रहे. सरोज गोड्डा के पुनसिया स्थित कृषि महाविद्यालय में डीन हैं. हॉस्पिटल के डॉक्टर और कर्मी भी किरण के फैसले से काफी खुश हैं. इस बात की जानकारी मिलने के बाद जिले के लोग भी इस महिला अधिकारी की तारीफ कर रहे हैं.