ब्रेकिंग
गाजियाबाद पुलिस चौकी विस्फोट मामले में बड़ा मोड़, तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने ली धमाके की जिम्मेदारी✦Patna Road Accident : पटना में मौत बनकर दौड़ा ट्रक! कार से हुई आमने-सामने की टक्कर, एक की मौके पर मौत, दो की हालत गंभीर✦UGC Rules 2026 : UGC के नए नियमों पर मचा बवाल, क्या सवर्णों की नाराजगी से डर गई BJP? OBC-दलित और सवर्णों के बीच फंसी सरकार✦Bihar Crime News : सहरसा में पुलिस पर हमला! फरार आरोपी को पकड़ने गई टीम की पिटाई, वर्दी फाड़ी और पिस्टल छीनने की कोशिश✦Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 3 जिलों में तैनात होंगे नए सिटी SP, EOU में 143 पद मंजूर; हर साल खर्च होंगे 17.50 करोड़ रुपये✦गाजियाबाद पुलिस चौकी विस्फोट मामले में बड़ा मोड़, तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने ली धमाके की जिम्मेदारी✦Patna Road Accident : पटना में मौत बनकर दौड़ा ट्रक! कार से हुई आमने-सामने की टक्कर, एक की मौके पर मौत, दो की हालत गंभीर✦UGC Rules 2026 : UGC के नए नियमों पर मचा बवाल, क्या सवर्णों की नाराजगी से डर गई BJP? OBC-दलित और सवर्णों के बीच फंसी सरकार✦Bihar Crime News : सहरसा में पुलिस पर हमला! फरार आरोपी को पकड़ने गई टीम की पिटाई, वर्दी फाड़ी और पिस्टल छीनने की कोशिश✦Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 3 जिलों में तैनात होंगे नए सिटी SP, EOU में 143 पद मंजूर; हर साल खर्च होंगे 17.50 करोड़ रुपये

कोरोना संक्रमण के कारण गोल इन्स्टीट्यूट देगा एक और मौका, GTSE परीक्षा के लिए आवेदन की तारीख बढ़ाई

PATNA : बिहार और झारखण्ड के मेडीकल-इंजिनियरिंग परीक्षा की तैयारी करवाने में छात्रों के साथ-साथ अभिभावकों के बीच चर्चित गोल इन्स्टीट्यूट ने छात्रों के हित में गोल टैलेंट सर्च प

कोरोना संक्रमण के कारण गोल इन्स्टीट्यूट देगा एक और मौका, GTSE परीक्षा के लिए आवेदन की तारीख बढ़ाई
Editor
4 मिनट

PATNA : बिहार और झारखण्ड के मेडीकल-इंजिनियरिंग परीक्षा की तैयारी करवाने में छात्रों के साथ-साथ अभिभावकों के बीच चर्चित गोल इन्स्टीट्यूट ने छात्रों के हित में गोल टैलेंट सर्च परीक्षा की तारीख को बढ़ा दिया है। आगामी 16 और 23 जनवरी को आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा को कोरोना का कहर सामान्य होने के बाद लेने का फैसला किया गया है। बिहार, झारखण्ड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा में 6ठी से 12वीं तक पढ़ाई कर रहे छात्रों के बीच कोरोना काल के विषम परिस्थिति होने के बावजूद इस परीक्षा को लेकर अत्यधिक उत्साह देखने को मिल रहा है। 


इस परीक्षा के उपयोगिता के विषय में बताते हुए गोल इन्स्टीट्यूट के फाउण्डर और मैनेजिंग डायरेक्टर बिपिन सिंह ने बताया है कि पिछले 11 सालों में GTSE के सफर में लाखों छात्रों ने इसका लाभ लेकर अपने सपने को पूरा किया है। सामाजिक जिम्मेवारी के तहत आयोजित इस परीक्षा में सफल छात्रों को संस्थान की ओर से पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया जाता है और साथ ही गोल टैलेंट सर्च परीक्षा के जरिये आयोजित सेमीनार के माध्यम से भविष्य में आने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के विषय में अवगत कराने के साथ उनमें सफलता पाने के लिए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दी जाती है जिसके फलस्वरूप आज कई छात्र देश के टॉप आई.आई.टी., मेडीकल और सिविल सर्विसेज जैसे प्रतियोगिता में सफलता के झंडे लहराए हैं।


एम्स से एम.बी.बी.एस. की पढ़ाई कर डॉक्टर बन चुके कविता कान्त बताती है कि गोल टैलेंट सर्च परीक्षा हमारे जीवन में एक टर्निंग प्वाइंट की तरह महत्वपूर्ण है। मैने इस परीक्षा के माध्यम से यह जाना कि प्रतियोगिता परीक्षा की रूप रेखा क्या होती है। समय के साथ प्रतियोगिता संबंधित जागरूकता गोल टैलेंट सर्च परीक्षा के माध्यम से मिला और जब हमें इस परीक्षा के अंक और रैंक के आधार पर पुरस्कार स्वरूप लैपटॉप और गोल संस्थान के कोर्स में स्कॉलरशीप मिला तो हमारा उत्साह दुगुना हो गया। इसके बाद मैं गोल संस्थान के मार्गदर्शन में फाउंडेशन कोर्स के माध्यम से पहले ही प्रयास में सफलता प्राप्त कर मेडीकल कॉलेज (एम्स) में दाखिला प्राप्त की।


इस वर्ष के जी.टी.एस.ई. के जानकारी देते हुए गोल इन्स्टीट्यूट के रंजय सिंह ने बताया कि कोविड के विपरीत परिस्थिति को देखते हुए हमलोगों ने अगले सुचना तक प्रारंभिक परीक्षा एवं मुख्य परीक्षा की तिथी बढ़ा दी है, लेकिन इस बीच जितने भी छात्र फार्म भर रहें हैं उनके लिए विशेष सुविधा देते हुए गोल संस्थान ऑनलाईन के माध्यम से जी.टी.एस.ई. के पैटर्न पर टेस्ट लेकर अभ्यास कराएगी ताकि छात्रों को इस परीक्षा के साथ-साथ कई प्रतियोगिता परीक्षा संबंधी तैयारी और भी बेहतर हो सके। श्री सिंह ने कहा कि फर्म भरने की तिथी को भी बढ़ा दिया गया है जिसके माध्यम से किसी कारण वश अभी तक फॉर्म नहीं भर पाए छात्र ऑनलाईन के माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं। कोविड संक्रमण को देखते हुए ऑफलाईन फॉर्म भरने के विकल्प को बंद कर दिया गया है, लेकिन अगले सुचना तक ऑनलाईन फार्म भरने की सुविधा जारी रहेगा जिसे छात्र www.gtse.in वेबसाईट के माध्यम से भर सकते हैं। 




टैग्स