ब्रेकिंग
दरभंगा में 25 वर्षीय सत्यम की गोली मारकर हत्या, पिता ने चार दोस्तों पर जताया शकबिहार को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, इस जिले के लोग होंगे मालामाल; जानें क्या है पूरी खबरवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईदरभंगा में 25 वर्षीय सत्यम की गोली मारकर हत्या, पिता ने चार दोस्तों पर जताया शकबिहार को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, इस जिले के लोग होंगे मालामाल; जानें क्या है पूरी खबरवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाई

Bihar Job Camp 2026 : बिहार में 10-25 फरवरी तक मेगा भर्ती, 150 पदों पर ऑन-स्पॉट चयन; आप भी इस तरह कर सकते हैं अप्लाई

नवादा में 10 से 25 फरवरी 2026 तक रोजगार कैंप का आयोजन। सुरक्षा गार्ड, सुरक्षा सुपरवाइजर, सुरक्षा अधिकारी और कैश कस्टोडियन के 150 पदों पर भर्ती। 18-40 वर्ष के पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

Bihar Job Camp 2026 : बिहार में 10-25 फरवरी तक मेगा भर्ती, 150 पदों पर ऑन-स्पॉट चयन; आप भी इस तरह कर सकते हैं अप्लाई
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar Job Camp 2026 : बिहार के नवादा जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का बड़ा अवसर सामने आया है। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार के निर्देश पर जिला नियोजनालय सह मॉडल करियर सेंटर, नवादा द्वारा 10 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक एक दिवसीय रोजगार कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह रोजगार कैंप जिले के विभिन्न प्रखंडों में आयोजित होकर युवाओं को निजी क्षेत्र में सीधी बहाली का अवसर देगा।


रोजगार कैंप के माध्यम से एसआईएस इंडिया, चेन्नई द्वारा कुल 150 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें सुरक्षा गार्ड, सुरक्षा सुपरवाइजर, सुरक्षा अधिकारी और कैश कस्टोडियन शामिल हैं। इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं और स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है और यह कैंप केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आयोजित किया जा रहा है।


पदों के अनुसार वेतन इस प्रकार है:


सुरक्षा गार्ड: 15,000 – 28,500 रुपये


सुरक्षा सुपरवाइजर: 18,000 – 30,000 रुपये


सुरक्षा अधिकारी: 28,500 रुपये


कैश कस्टोडियन: 15,000 – 28,500 रुपये


प्रशिक्षण और शुल्क:

चयनित अभ्यर्थियों को एक माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुल्क 350 रुपये और प्रशिक्षण शुल्क 10,500 रुपये तय किया गया है। इसमें वर्दी, पीटी ड्रेस, आवास, भोजन और प्रशिक्षण शुल्क शामिल है। प्रशिक्षण अवधि में वेतन नहीं मिलेगा। कार्यस्थल भारत के किसी भी राज्य में हो सकता है।


रोजगार कैंप की तिथि और स्थान:

10 फरवरी: कौशल विकास केंद्र, अकबरपुर


11 फरवरी: कौशल विकास केंद्र, गोविंदपुर


12 फरवरी: कौशल विकास केंद्र, हिसुआ


13 फरवरी: कौशल विकास केंद्र, काशीचक


14 फरवरी: कौशल विकास केंद्र, कौआकोल


16 फरवरी: कौशल विकास केंद्र, मेसकौर


17 फरवरी: कौशल विकास केंद्र, नरहट


18 फरवरी: कौशल विकास केंद्र, नारदीगंज


19 फरवरी: कौशल विकास केंद्र, पकरीबरावां


20 फरवरी: कौशल विकास केंद्र, रजौली


21 फरवरी: कौशल विकास केंद्र, रोह


23 फरवरी: कौशल विकास केंद्र, सिरदला


24 फरवरी: कौशल विकास केंद्र, वारिसलीगंज


25 फरवरी: संयुक्त श्रम भवन, जिला नियोजनालय, नवादा


कैसे करें आवेदन:

इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, रंगीन फोटो और बायोडाटा के साथ निर्धारित तिथि को कैंप स्थल पर पहुँचकर चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। रोजगार कैंप सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। केवल NCS पोर्टल पर निबंधित अभ्यर्थी ही चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। जो अभ्यर्थी निबंधित नहीं हैं, वे जिला नियोजनालय में निबंधन करवा सकते हैं।


नवादा रोजगार कैंप युवाओं के लिए करियर बनाने का सुनहरा अवसर है। इस कैंप से ना केवल निजी क्षेत्र में रोजगार मिलेगा, बल्कि युवाओं को प्रशिक्षण और कौशल विकास का भी लाभ मिलेगा। इसलिए नवादा जिले के सभी योग्य और इच्छुक पुरुष अभ्यर्थियों को समय पर रोजगार कैंप में शामिल होना चाहिए और अपने भविष्य को सुरक्षित बनाना चाहिए।