ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ गीत बजाने पर इतना गुस्सा! पहले हुआ विवाद, फिर स्कॉर्पियो लेकर लौटा शख्स और 10 लोगों को कुचल दिया, दो की मौत✦Patna Triple Encounter : पटना ट्रिपल एनकाउंटर की कहानी में नया ट्विस्ट! पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड, पत्नी बोली- मेरे पति का हत्याकांड से क्या लेना-देना?✦Bihar News: दुलारचंद हत्याकांड में अब किसकी बढ़ेगी मुश्किल? सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह के केस में पुलिस का अगला कदम क्या होगा?✦Bihar News: छठ से पहले पटना के 24 गंगा घाटों पर प्रशासन की सख्ती, हटेगा अतिक्रमण; खतरनाक जगहों पर होगी घेराबंदी✦Bihar News: कुछ BJP में जाएंगे, कुछ जन सुराज में; नीतीश कुमार के बाद JDU का क्या होगा? प्रशांत किशोर ने बताया✦Bihar Crime News : छठ गीत बजाने पर इतना गुस्सा! पहले हुआ विवाद, फिर स्कॉर्पियो लेकर लौटा शख्स और 10 लोगों को कुचल दिया, दो की मौत✦Patna Triple Encounter : पटना ट्रिपल एनकाउंटर की कहानी में नया ट्विस्ट! पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड, पत्नी बोली- मेरे पति का हत्याकांड से क्या लेना-देना?✦Bihar News: दुलारचंद हत्याकांड में अब किसकी बढ़ेगी मुश्किल? सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह के केस में पुलिस का अगला कदम क्या होगा?✦Bihar News: छठ से पहले पटना के 24 गंगा घाटों पर प्रशासन की सख्ती, हटेगा अतिक्रमण; खतरनाक जगहों पर होगी घेराबंदी✦Bihar News: कुछ BJP में जाएंगे, कुछ जन सुराज में; नीतीश कुमार के बाद JDU का क्या होगा? प्रशांत किशोर ने बताया

घूसखोर BDO की गिरफ्तारी के बाद शिकायतकर्ता प्रखंड प्रमुख ने खिंचवाई फोटो, बोलीं..मेरे ही चैंबर में घूस लेते पकड़े गये साहब

गया जिले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंदौती सदर के बीडीओ राकेश कुमार को 50 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई सदर प्रमुख की शिकायत पर की गई।

बिहार न्यूज
50 हजार घूस लेते BDO गिरफ्तार
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GAYA:बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी की कार्रवाई लगातार जारी है। शिकायत मिलने पर विजिलेंस की टीम आए दिन घूसखोरों को रंगेहाथ पकड़ती है, इसके बावजूद लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। कर्मचारी के साथ-साथ अधिकारी भी रिश्वत लेते गिरफ्तार किये जा रहे हैं। ऐसा लगता है कि इन लोगों ने हम नहीं सुधरेंगे की मानो कसम खा रखी है। इस बार बिहार के गया जी जिले में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। 


सदर प्रमुख सुचित्रा रंजन की शिकायत पर निगरानी ने कार्रवाई करते हुए चंदौती सदर के बीडीओ राकेश कुमार को 50 हजार रूपये घूस लेते रंगेहाथ दबोचा। निगरानी की टीम ने पहले मामले का सत्यापन किया फिर शिकायतकर्ता प्रखंड प्रमुख के चैम्बर से ही बीडीओ को घूस लेते गिरफ्तार किया। बीडीओ राकेश सुचित्रा रंजन से एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। उन्हें बार-बार फोन करके गूगल पे करने को कह रहे थे। 


शिकायतकर्ता प्रखंड प्रमुख ने बताया कि जब से ये ब्लॉक में आए हैं तब से पंचायत समिति, मुखिया और पूरा स्टाफ त्राहिमाम हैं। बीडीओ साहब सभी पर धौंस जमाते थे। हर काम में त्रुटि निकालकर पैसे की डिमांड किया करते थे। घूस लेने में ये माहिर व्यक्ति हैं। बिना पैसा लिये कोई भी बिल पास नहीं करते थे। इनको किसी का डर नहीं था। लेकिन इनको अंदाजा भी नहीं था कि वो मेरे ही चैंबर में घूस लेते पकड़े जाएंगे। 


शिकायतकर्ता सुचित्रा रंजन ने बताया कि बीडीओ राकेश कुमार ने प्रखंड में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं को पास कराने और भुगतान से संबंधित कार्यों में सहयोग के बदले ₹1,00,000 की रिश्वत की मांग कर रहे थे। पैसे के लिए लगातार दबाव बना रहे थे। उनके रवैय्ये से तंग आकर प्रखंड प्रमुख ने इसकी शिकायत निगरानी से कर दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए निगरानी की टीम ने योजना के तहत जाल बिछाया। 


तय रणनीति के अनुसार जैसे ही बीडीओ ने ₹50,000 की पहली किस्त स्वीकार किया टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी बीडीओ से पूछताछ की गई और आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए निगरानी विभाग के पटना कार्यालय ले जाया गया।


इस कार्रवाई के बाद जिले के प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। वहीं, स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने निगरानी विभाग की इस कार्रवाई की सराहना की है। विभागीय सूत्रों के अनुसार मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।


घूसखोर BDO की गिरफ्तारी के बाद शिकायतकर्ता प्रखंड प्रमुख ने खिंचवाई फोटो, बोलीं..मेरे ही चैंबर में घूस लेते पकड़े गये साहब  घूसखोर BDO की गिरफ्तारी के बाद शिकायतकर्ता प्रखंड प्रमुख ने खिंचवाई फोटो, बोलीं..मेरे ही चैंबर में घूस लेते पकड़े गये साहब  घूसखोर BDO की गिरफ्तारी के बाद शिकायतकर्ता प्रखंड प्रमुख ने खिंचवाई फोटो, बोलीं..मेरे ही चैंबर में घूस लेते पकड़े गये साहब  घूसखोर BDO की गिरफ्तारी के बाद शिकायतकर्ता प्रखंड प्रमुख ने खिंचवाई फोटो, बोलीं..मेरे ही चैंबर में घूस लेते पकड़े गये साहब

घूसखोर BDO की गिरफ्तारी के बाद शिकायतकर्ता प्रखंड प्रमुख ने खिंचवाई फोटो, बोलीं..मेरे ही चैंबर में घूस लेते पकड़े गये साहब



घूसखोर BDO की गिरफ्तारी के बाद शिकायतकर्ता प्रखंड प्रमुख ने खिंचवाई फोटो, बोलीं..मेरे ही चैंबर में घूस लेते पकड़े गये साहब

गयाजी से नितम राज की रिपोर्ट