ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

लड़की को आशिक के साथ भागना पड़ा महंगा, शादी रचाकर सिर्फ 2 हफ्ते में छोड़ दिया

BANKA : प्रेम प्रसंग का एक ऐसा मामला सामने आया है. जिसके सबको हैरान कर दिया है. एक लड़की को अपने आशिक के साथ भागना काफी महंगा पड़ गया. महज 20 दिन पहले लड़की आशिक के साथ भागकर शाद

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

BANKA : प्रेम प्रसंग का एक ऐसा मामला सामने आया है. जिसके सबको हैरान कर दिया है. एक लड़की को अपने आशिक के साथ भागना काफी महंगा पड़ गया. महज 20 दिन पहले लड़की आशिक के साथ भागकर शादी की थी. अब उसका आशिक उसी को छोड़कर फरार हो गया है. घटना बांका जिले की है. जहां लड़की अब दर-दर की ठोकरें खा रही है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. 


घटना बांका जिले के शंभुगंज इलाके की है. जहां घर से भागकर एक प्रेमी जोड़े ने कोर्ट में शादी रचाई. लेकिन अब उसका आशिक उसको रखने के लिए तैयार नहीं है. लव मैरिज दो हफ्ता भी नहीं टिका और आशिक नौटंकी करने लगा है. जानकारी के अनुसार थाना इलाके के झखरा गांव के साहेब सिंह का बेटा रवि शेखर सिंह को मुंगेर जिले के चैनपुरा गांव के एक लड़की प्यार हो गया. दोनों का प्यार इतना परवान चढ़ा कि पिछले 22 जनवरी को घर से भागकर बांका कोर्ट में दोनों ने शादी भी रचा ली.


उसके बाद दोनों शंभुगंज बाजार के एक किराये के घर में रहने लगे. कुछ दिन के बाद अचानक दोनों के प्रेम जीवन में भूचाल आया और रवि शेखर ने जान मारने की नियत से पत्नी पर हमला बोल दिया. कमरे में चीखने चिल्लाने की आवाज सुन मकान मालिक सहित अन्य लोग दौड़कर पहुंचे तब तक रवि शंकर नयी नवेली दुल्हन को छोड़ फरार हो गया. अंत में दुल्हन शिकायत लेकर थाना पहुंची. पीड़िता ने बताया कि रवि शेखर द्वारा प्यार और शादी के नाम पर शारीरिक शोषण करने का काम किया गया है. इस संबंध में दारोगा शिवलोचन पासवान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. किसी भी कीमत पर दोषी को छोड़ा नहीं जायेगा.

टैग्स