ब्रेकिंग
Bihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलान

गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ाया ये आशिक, घरवालों ने नंगा करके पीटा और पूरे गांव में घुमाया, वीडियो वायरल

PATNA : अपनी प्रेमिका से मिलना एक आशिक को भारी पड़ गया. लड़की के परिजनों ने प्रेमी युवक को नंगा कर पूरे गांव में घुमाया और फिर उसकी जमकर पिटाई कर दी. मामला गोपालगंज जिले

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : अपनी प्रेमिका से मिलना एक आशिक को भारी पड़ गया. लड़की के परिजनों ने प्रेमी युवक को नंगा कर पूरे गांव में घुमाया  और फिर उसकी जमकर पिटाई कर दी. मामला गोपालगंज जिले का है.  पिटाई के बाद आशिक की हालत गंभीर बनी हुई है. घायल युवक को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के आइसीयू में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात गोपालगंज जिले के कटेया थाने इलाके के मेला धरहरा गांव की है. जहां वार्ड पांच के रहने वाले राजेंद्र प्रसाद गुप्ता का बेटा संजीव कुमार गुप्ता का इसी थाने के मेला धरहरा गांव की एक लड़की के साथ पिछले एक साल से प्रेम संबंध चल रहा था. संजीव रात में चोरी-छिपे अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर आया था. इस दौरान लड़की के परिजनों ने उसे देख लिया. इसके बाद प्रेमी की घर में ही जमकर पिटाई कर दी. बाद में युवक को नंगा कर पूरे गांव में घुमाकर पिटाई की गयी. घटना के बाद से लड़की के परिजन फरार हैं. 


बॉयफ्रेंड की पिटाई का आरोपितों ने वीडियो भी बनाया है. अब यह वीडियो आसपास के इलाके में वायरल हो रहा है. हालांकि, मामले में अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है. लेकिन, मामला सामने आने के बाद एसपी मनोज कुमार तिवारी ने वीडियो की जांच के आदेश दिये हैं. वहीं, घटना के संबंध में कटेया के थानाध्यक्ष अश्विनी तिवारी का कहना है कि वीडियो वायरल होने की जानकारी मिली है. लेकिन, मामले में युवक के परिजनों की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है. शिकायत मिलने पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करेगी.

टैग्स