ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

गर्लफ्रेंड के चक्कर में दोस्त को मारा चाकू, हालत गंभीर, एक ही लड़की से दोनों करते हैं प्यार

MADHUBANI: एक ही लड़की से दो लड़कों की दोस्ती थी। लड़की दोनों लड़कों से बात करती थी। एक कहता कि मेरी गर्लफ्रेंड है तो दूसरा कहता कि मेरी है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो ग

गर्लफ्रेंड के चक्कर में दोस्त को मारा चाकू, हालत गंभीर, एक ही लड़की से दोनों करते हैं प्यार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHUBANI: एक ही लड़की से दो लड़कों की दोस्ती थी। लड़की दोनों लड़कों से बात करती थी। एक कहता कि मेरी गर्लफ्रेंड है तो दूसरा कहता कि मेरी है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया और बात इतनी बढ़ गयी कि एक लड़की के चक्कर में एक दोस्त ने दूसरे दोस्त पर चाकू से हमला कर दिया। 


चाकू मारने से एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। समय पर लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया नहीं तो जान जा सकती थी। दोनों लड़के नाबालिग बताये जा रहे हैं। घटना की सूचना पाकर सदर हॉस्पिटल पहुंचे।


 नगर थाना अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने घायल युवक से पूछताछ की तब घायल युवक ने हमला करने वाले युवक को पहचानने से ही इनकार कर दिया लेकिन पुलिस को मामले की तह तक पहुंचने में ज्यादा वक्त नहीं लगा। पुलिस समझ गयी कि मामला लड़की का है। दो प्रेमी और एक प्रेमिका का मामला है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। अभी तक पीड़ित युवक के परिवार की ओर से कोई आवेदन थाने में नहीं दिया गया है। इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान हैं।