Hindi News / news / गिरिराज सिंह का विपक्ष पर बड़ा हमला, कहा- भगवान राम का प्रमाण मांगने...

गिरिराज सिंह का विपक्ष पर बड़ा हमला, कहा- भगवान राम का प्रमाण मांगने वालों को अपना प्रमाण देने में हो रही परेशानी

1st Bihar Published by: Updated Jan 16, 2020, 10:45:58 AM

गिरिराज सिंह का विपक्ष पर बड़ा हमला, कहा- भगवान राम का प्रमाण मांगने वालों को अपना प्रमाण देने में हो रही परेशानी

- फ़ोटो

PATNA: बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर बड़ा हमला बोला है. CAA-NRC का विरोध करने पर गिरिराज सिंह का गुस्सा एक बार फिर से फूट पड़ा है. गिरिराज सिंह ने कहा है कि भगवान राम का प्रमाण मांगने वालों को अब अपना प्रमाण देने में परेशानी हो रही है.


गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर वार करते हुए कहा है कि विपक्ष को रोहिंग्या मुसलमानों की नागरिकता की चिंता सता रही है. उन्होंने कहा है कि एनआरसी को लेकर देश में भ्रम फैलाया जा रहा है.


गिरिराज सिंह ने ट्वीट करके लिखा है कि,

 •भगवान राम का प्रमाण मांगने वाले को अब अपना प्रमाण देने में हो रही है परेशानी.

 • एनआरसी को लेकर फैलाया जा रहा है भ्रम.

• विपक्ष को है रोहिंग्या मुसलमान की नागरिकता की चिंता. 

• भारतवंशियों को एक करने वाले CAA पर कोई सवाल नहीं.