ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

महाराष्ट्र में 'कमल' खिलने के बाद गिरिराज सिंह ने शिवसेना को घेरा, कहा- ज्यादा लोभ और अहंकार नाश का कारण होता है

DELHI: महाराष्ट्र में बड़ा सियासी उलटफेर करते हुए बीजेपी ने एनसीपी के साथ सरकार बना ली है. देवेंद्र फडणवीस ने सीएम पद की शपथ ले ली है, वहीं अजीत पवार डिप्टी सीएम बन गये

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

DELHI: महाराष्ट्र में बड़ा सियासी उलटफेर  करते हुए बीजेपी ने एनसीपी के साथ सरकार बना ली है. देवेंद्र फडणवीस ने सीएम पद की शपथ ले ली है, वहीं अजीत पवार डिप्टी सीएम बन गये हैं. सूबे में बीजेपी की सरकार बनने के बाद बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने ट्वीट किया है.


गिरिराज सिंह ने शिवसेना पर अटैक करते हुए कहा है कि ज्यादा लोभ और अहंकार नाश का कारण होता है. गिरिराज सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, 'ज्यादा लोभ और अहंकार नाश का कारण होता है..देख तमाशा देख'. आपको बता दें कि शिवसेना महाराष्ट्र में सरकार बनाने का सपना देख रही थी और वहीं बीजेपी ने रातोंरात बाजी पलटते हुए बड़ा दांव खेल दिया. जिसके बाद गिरिराज सिंह ने शिवसेना को आड़े हाथों लिया.

सूत्रों के मुताबिक, अजीत पवार बागी बन गये हैं. एनसीपी का एक धड़ा बीजेपी के साथ गया है. अब बीजेपी को फ्लोर टेस्ट पर बहुमत साबित करना होगा. कहा जा रहा है कि अजीत पवार के पास नंबर हैं. वहीं शरद पवार ने कहा है कि इस फैसले को एनसीपी का समर्थन नहीं है. मेरी जानकारी के बगैर ये शपथ ग्रहण हुआ है. पवार के इस बयान के बाद साफ है कि अजीत पवार बागी हुए हैं और एनसीपी में फूट पैदा हो गई है.


टैग्स