ब्रेकिंग
Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..

‘ममता बनर्जी सीएम रहीं तो पश्चिम बंगाल बन जाएगा दूसरा बांग्लादेश’ गिरिराज बोले- उनके नेतृत्व में घुसपैठियों के बन रहे आधार कार्ड

DELHI: कोलकाता में महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या के मामले में सियासत तेज हो गई है। इस मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी पर जो

‘ममता बनर्जी सीएम रहीं तो पश्चिम बंगाल बन जाएगा दूसरा बांग्लादेश’ गिरिराज बोले- उनके नेतृत्व में घुसपैठियों के बन रहे आधार कार्ड
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: कोलकाता में महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या के मामले में सियासत तेज हो गई है। इस मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी पर जोरदार हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि ममता बनर्जी अगर आगे भी सीएम रहीं तो वह दिन दूर नहीं जब पश्चिम बंगाल दूसरा बांग्लादेश बन जाएगा।


गिरिराज ने कहा कि दिल्ली में जो महिला मेड हैं वह बांग्लादेशी हैं। यहां आराम से घूम रही हैं और काम कर रही हैं। बांग्लादेश की बांग्ला भाषा में बात करती हैं। बंगाल में एक गहन जांच की जरूरत है। ममता बनर्जी वोट की लालच में अवैध घुसपैठियों को रेड कार्पेट दे रही हैं। ममता बनर्जी आज बंगाल के सारे अस्तित्व को खत्म कर रही हैं, इसलिए इस पर जांच होनी चाहिए।


कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ रेप के बाद उसकी हत्या करने की घटना पर गिरिराज ने कहा कि यह बहुत ही अजीब है और मैं हैरान हूं। बंगाल में लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह से खराब हो चुकी है। ममता बनर्जी मुख्यमंत्री के साथ साथ स्वास्थ्य मंत्री भी हैं। कानून व्यवस्था और सत्ता उनके हाथ में है. अगर उनसे नहीं संभल रहा है तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। अगर उन्हें सत्ता से नहीं हटाया गया तो पश्चिम बंगाल दूसरा बांग्लादेश बन जाएगा।