ब्रेकिंग
पुरी जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत; 200 से अधिक घायल, भक्तों के बीच भारी अफरा-तफरीपटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट1993 में खरीदी गई जमीन पर अब मिला कब्जा, 32 साल की कानूनी लड़ाई के बाद 103 साल की महिला को मिला न्यायपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टपुरी जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत; 200 से अधिक घायल, भक्तों के बीच भारी अफरा-तफरीपटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट1993 में खरीदी गई जमीन पर अब मिला कब्जा, 32 साल की कानूनी लड़ाई के बाद 103 साल की महिला को मिला न्यायपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्ट

गिरिराज बोले- सीमांचल घुसपैठियों का गढ़, विपक्ष बताए अपनी चाहत क्या पाक घुसपैठिए-रोहिंग्या को दे दें नागरिकता

PURNIA : बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह सीमांचल में खूब गरजे हैं। उन्होनें कहा कि बिहार का सीमांचल इलाका घुसपैठियों का सबसे बड़ा गढ़ है। उन्होनें कहा कि अगर विपक्ष के

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PURNIA : बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह सीमांचल में खूब गरजे हैं। उन्होनें कहा कि बिहार का सीमांचल इलाका घुसपैठियों का सबसे बड़ा गढ़ है। उन्होनें कहा कि अगर विपक्ष के लोगों के पास हिम्मत है तो खुलकर जवाब दे कि सरकार पाक घुसपैठिए और रोहिंग्या मुसलमानों को देश की नागरिकता दे दे क्या ?


गिरिराज सिंह ने पूरे विपक्ष को चुनौती देते हुए कहा कि विपक्ष के पास अगर हिम्मत है खुलकर बताए कि उनकी मंशा क्या है। क्या वे चाहते हैं कि भारत में घुसपैठ करने वाले पाकिस्तानी घुसपैठी मुसलमानों और रोहिंग्या मुसलमानों को देश की नागरिकता दे दी जाए। उन्होनें कहा कि जिन्हें देश में डर लग रहा है वे घुसपैठिये हैं। उन्होनें कहा कि विपक्ष ये उम्मीद छोड़ दे कि सीएए वापस भी लिया जाएगा। उन्होनें कहा कि विपक्ष देश के अंदर भ्रम फैला रहा है कि कानून लागू होने के बाद देश के मुसलमानों को बाहर निकाल दिया जाएगा। जबकि ऐसा नहीं है।


शाहीनबाग और शरजील इमाम की चर्चा करते हुए गिरिराज ने कहा कि वे भारत को इस्लामिक स्टेट बनाने की बात कर रहे हैं। वे देश को तोड़ने की बात कर रहे हैं। शाहीनबाग के मंच से एएमयू का छात्र कहता है कि जो हमारे कौम से टकराएगा तो वे दुनिया में बर्बाद हुआ है यहां भी बर्बाद हो जाएगा।हैदराबाद से आवाज उठती है कि देश का ईंट से ईंट बजा देंगे।आज  भारत के टुकड़े-टुकड़े करने के नारे लग रहे हैं।  इन सब चीजों को देश बर्दाश्त नहीं करेगा।



टैग्स
रिपोर्टिंग
t

रिपोर्टर

tahsin

FirstBihar संवाददाता