ब्रेकिंग
मधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारीBIHAR NEWS: थाने में आवेदन लिखने के नाम पर पैसे की वसूली, शिकारपुर थाने का वीडियो वायरलपटना सिटी के लापता डेकोरेटर कारोबारी का शव नरैना नदी से बरामद, परिजनों के बीच मचा कोहराम मुजफ्फरपुर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार रुपये घूस लेते पंचायत रोजगार सेवक रंगेहाथ गिरफ्तारबिहार के गांवों में जमीन,मकान, दुकान से लेकर पानी-नाली पर लगेगा टैक्स, सम्राट सरकार ने दी मंजूरी, लोगों से मोटा कर वसूलेगी पंचायतमधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारीBIHAR NEWS: थाने में आवेदन लिखने के नाम पर पैसे की वसूली, शिकारपुर थाने का वीडियो वायरलपटना सिटी के लापता डेकोरेटर कारोबारी का शव नरैना नदी से बरामद, परिजनों के बीच मचा कोहराम मुजफ्फरपुर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार रुपये घूस लेते पंचायत रोजगार सेवक रंगेहाथ गिरफ्तारबिहार के गांवों में जमीन,मकान, दुकान से लेकर पानी-नाली पर लगेगा टैक्स, सम्राट सरकार ने दी मंजूरी, लोगों से मोटा कर वसूलेगी पंचायत

तेजस्वी बोले... एक घोटाले के आरोपी को हटाकर दूसरे आरोपी को नीतीश ने बनाया शिक्षा मंत्री, अशोक की पत्नी पर भी आरोप

PATNA: विधानसभा में शपथ लेने के बाद तेजस्वी यादव बाहर निकले और नीतीश सरकार पर एक बार फिर हमला बोला. तेजस्वी ने कहा कि एक घोटाले के आरोपी से इस्तीफा लिया गया तो दूसरे आरोपी को

तेजस्वी बोले... एक घोटाले के आरोपी को हटाकर दूसरे आरोपी को नीतीश ने बनाया शिक्षा मंत्री, अशोक की पत्नी पर भी आरोप
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA:  विधानसभा में शपथ लेने के बाद तेजस्वी यादव बाहर निकले और नीतीश सरकार पर एक बार फिर हमला बोला. तेजस्वी ने कहा कि एक घोटाले के आरोपी से इस्तीफा लिया गया तो दूसरे आरोपी को शिक्षा मंत्री का जिम्मा दे दिया गया. तेजस्वी ने सीधे अशोक चौधरी पर हमला बोला. 

इसको भी पढ़ें: तेजस्वी ने सरकार को दी चुनौती, कहा- एक माह में 19 लाख रोजगार नहीं दिया तो जनता के साथ उतरेंगे सड़क पर


तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार ने सरकार बनते ही घोटाले के आरोपी मेवालाल को शिक्षा मंत्री को अहम विभाग सौंप दिया. फिर वह इस्तीफा दिए तो दूसरे के घोटाले के आरोपी को मंत्री बना दिया. अशोक चौधरी के शिक्षा मंत्री रहने के दौरान भी कई घोटाले हो चुके है. उनकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज है. उनकी पत्नी के खिलाफ सीबीआई जांच कर रही है

नीतीश कुमार दे सफाई

तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार नैतिकता की बात करते हैं. उनको सामने आकर बताना चाहिए की जिस अशोक चौधरी को वह शिक्षा मंत्री बनाए हैं. उनकी पत्नी के खिलाफ लगे आरोप के बारे में वह बोले. लेकिन वह मुंह में दही जमाए हैं. कुछ बोलते नहीं हैं. 


भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह

तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार ने चोर दरवाजे से सरकार बनाई हैं, यह सरकार कैसे बनी है यह सबलोग देख चुके हैं. नीतीश कुमार भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह हैं. नीतीश कुमार के शासनकाल में 60 घोटाला हुआ हुए है. तेजस्वी ने कहा कि जितना भी जोर जबरदस्ती की गई उसके बाद भी आरजेडी 75 सीटों पर चुनाव जीता है.

टैग्स