ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

मोदी नगर में फैक्ट्री के अंदर बड़ा धमाका, 7 लोगों की मौत

LUCKNOW : इस वक्त एक बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से सामने आ रही है. मोदी नगर में बड़ा हादसा हुआ है. मोदी नगर के बखरवा गांव में एक फैक्ट्री में धमाका हुआ है. इस हाद

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

LUCKNOW :  इस वक्त एक बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से सामने आ रही है. मोदी नगर में बड़ा हादसा हुआ है. मोदी नगर के बखरवा गांव में एक फैक्ट्री में धमाका हुआ है. इस हादसे में मजदूरों समेत सात लोगों की मौत हो गई हैं. कहा जा रहा है कि मरने वालों में छह महिलाएं और एक बच्चा शामिल है. जिस वक्त फैक्ट्री में आग लगी ये लोग अंदर काम कर रहे थे, लेकिन आग लगने के बाद बाहर नहीं निकल पाए और मौके पर ही दम तोड़ दिया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीएम और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को मौके पर पहुंचकर तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं.


गाजियाबाद जिले के मोदी नगर में यह बड़ा हादसा हुआ है. इस बड़े धमाके में 7 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में मोमबत्ती बनाने का काम किया जाता है. सीएम योगी ने इस घटना के बाद घटनास्थल की जांच कर आज शाम तक रिपोर्ट पेश करने को भी कहा है. गाजियाबाद के जिला मजिस्ट्रेट अजय शंकर पांडे ने मीडिया को इस हादसे के बारे में जानकारी दी है. वहीं, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीएम और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को मौके पर पहुंचकर घटना में घायल हुए लोगों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं.


अभी तक धमाका कारण का पता नहीं चल सका है. जिस फैक्ट्री में धमाका हुआ है. उसमें मोमबत्ती बनाने का काम किया जाता है. जिस दौरान धमाका हुआ उस वक्त फैक्ट्री में कितने लोग थे, अभी ये साफ नहीं हो पाया है. वहीं, घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.


मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया है कि सीएम योगी ने इस घटना के बाद घटनास्थल की जांच कर आज शाम तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने को भी कहा है. कार्यालय ने ट्वीट किया है, 'सीएम योगी ने घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.'