ब्रेकिंग
CJP के संसद मार्च में 'सादी वर्दी' पर विवाद, बक्सर सांसद ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से की सख्त कार्रवाई की मांगधर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर पटना में बवाल, BJP कार्यालय घेरने पहुंचे छात्रों पर लाठीचार्जपटना में भारी बवाल के बाद हाई अलर्ट, डाकबंगला चौराहा और विधानसभा की बढ़ाई गई सुरक्षा, केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनातीअस्पताल में तड़पता रहा घायल, डॉक्टर रहे गायब; गुस्साए परिजनों ने किया जमकर हंगामाअनंतनाग में आतंकी हमला: अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी शहीद, TRF ने ली जिम्मेदारीCJP के संसद मार्च में 'सादी वर्दी' पर विवाद, बक्सर सांसद ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से की सख्त कार्रवाई की मांगधर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर पटना में बवाल, BJP कार्यालय घेरने पहुंचे छात्रों पर लाठीचार्जपटना में भारी बवाल के बाद हाई अलर्ट, डाकबंगला चौराहा और विधानसभा की बढ़ाई गई सुरक्षा, केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनातीअस्पताल में तड़पता रहा घायल, डॉक्टर रहे गायब; गुस्साए परिजनों ने किया जमकर हंगामाअनंतनाग में आतंकी हमला: अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी शहीद, TRF ने ली जिम्मेदारी

कलेक्टर ने खुद पर लगाया 10 हजार का जुर्माना, पूरा मामला जान आप भी करेंगे तारीफ

DESK : एक कलेक्टर ने कर्मचारियों के साथ ही साथ खुद पर भी जुर्माना लगाया है. सुनने में यह मामला भले ही अजीब लगे पर यह पूरी तरह से सच है. मामला यूपी के गाजियाबाद का है.&nb

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : एक कलेक्टर ने कर्मचारियों के साथ ही साथ खुद पर भी  जुर्माना लगाया है. सुनने में यह मामला भले ही अजीब लगे पर यह पूरी तरह से सच है. मामला यूपी के गाजियाबाद का है. 

जहां गाजियाबाद के कलेक्टर अजय शंकर पाण्डेय ने ऑफिस में हो रहे पानी बर्बादी को लेकर सामूहिक रुप से 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है. जुर्माने की राशि कलेक्टर सहित ऑफिस के 100 कर्मचारियों के वेतन से काटा जाएगा. जिसमें 30 अधिकारियों के वेतन से 100-100 रुपये काटे जाएंगे तो वहीं 70 कर्मचारियों के वेतन से 70-70 रुपये काटे जाएंगे. 

बताया जाता है कि कलेक्टर अजय शंकर पाण्डेय पूरी तरह से समय और काम के पाबंद हैं. वे हर रोज सुबह 9.30 बजे ऑफिस पहुंच जाते हैं और अपने केबिन की सफाई भी खुद ही करते हैं. हर रोज की तरह अजय शंकर पाण्डेय जब ऑफिस पहुंचे और केबिन की सफाई करने के बाद रेस्ट रुम पहुंचे तो उन्हें पानी गिरने की आवाज सुनाई दी. जिसके बाद कलेक्टर ने जब कर्मचारियों से पूछा तो उन्होनें बताया कि 10 मिनट से पानी की टंकी ओवरफ्लो होकर गिर रही है. जिसके बाद कलेक्टर ने ऑफिस के अपने आप और 30 अधिकारी सहित 70 कर्मचारियों पर 10 हजार का जुर्माना लगा दिया. 

इसके बाद कलेक्टर ने ऑफिस में मौजूद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को कहा कि जल संरक्षण सभी का दायित्व है, पानी को बचना हर किसी का कर्तव्य है. इसलिए ये जुर्माना मुझ पर भी लागू होता है. जुर्माने की राशि जल संरक्षण विभाग में जमा होगी और इसे जल संरक्षण कार्यों में खर्च किया जाएगा.