ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

अस्पताल से घर वापस लौटे 'बिग बी', बीमार होने की खबर पर हुए नाराज, कहा- दुनिया में सब कुछ बिकाऊ नहीं है

DESK : अमिताभ बच्चन अपने तबियत बिगड़ने की खबर मीडिया में आने से नाराज हैं. अब उनका स्वास्थ्य बेहतर है और वे अस्पताल से घर वापस आ गए हैं. अपनी खराब तबीयत की खबर मीडिया में आने से ना

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : अमिताभ बच्चन अपने तबियत बिगड़ने की खबर मीडिया में आने से नाराज हैं. अब उनका स्वास्थ्य बेहतर है और वे अस्पताल से घर वापस आ गए हैं. अपनी खराब तबीयत की खबर मीडिया में आने से नाराज अभिनेता ने ब्लॉग लिखा है.

अस्पताल से आने के बाद अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा कि "मेरे प्यारों... सभी को मेरा आभार... उस सबको जिन्हें मेरी फिक्र है. जिन्हें लगता है कि मेरी फिक्र और परवाह की जानी चाहिए."

"प्रोफेशनल डॉक्युमेंटेशन की विधि को मत तोड़िए. तबीयत बिगड़ना या मेडिकल कंडीशन निजी अधिकार हैं. ये गलत है, और यदि इसे अपने कॉमर्शियल फायदे के लिए इस्तेमाल किया जाता है तो ये सामाजिक तौर पर अवैध है. सम्मान करिए और इसके बारे में जरूरी समझ रखिए. दुनिया में सब कुछ बिकाऊ नहीं है." 

अमिताभ के ब्लॉग को देखकर यह साफ जाहिर हो रहा है कि बिग मीडिया में चल रहे अपनी बीमारी की खबर से काफी नाराज हैं.