समाजसेवी अजय सिंह ने मदद के बढ़ाए हाथ, पुलिस और आर्मी भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को सौंपा जंपिंग गद्दा Success Story: पुलिस ने मांगी रिश्वत तो लड़की ने शुरू कर दी UPSC की तैयारी, पहले IPS बनीं; फिर IAS बनकर पिता का सपना किया साकार JEE Main 2025: जेईई मेन में VVCP के छात्र-छात्राओं ने फिर लहराया परचम, जिले के टॉप थ्री पर कब्जा BIHAR NEWS: बिहार के गरीबों के लिए 2102 करोड़ रू की मंजूरी, जल्द ही खाते में जायेगी राशि, डिप्टी CM ने PM मोदी को कहा 'धन्यवाद' Chanakya Niti: दौलत, औरत और औलाद ...चाणक्य ने इन्हें क्यों बताया अनमोल? नीतीश कुमार को बड़ा झटका, जेडीयू के पूर्व विधायक मास्टर मुजाहिद आलम ने दिया इस्तीफा Namami Gange Yojana: बिहार के इस जिले को केंद्र सरकार की सौगात, नमामी गंगे और अटल मिशन के तहत मिलेगा साढ़े पांच सौ करोड़ का विकास पैकेज जनेऊ नहीं उतारा तो परीक्षा से किया बाहर, FIR के बाद बढ़ी सियासत Parenting Tips: पढ़ाई के दौरान क्यों आती है बच्चों को नींद? ये काम करें; दूर हो जाएगी परेशानी Bihar politics: बहुमत है, पर नैतिकता नहीं', बीजेपी पर बरसे मनोज झा, वक्फ कानून की वापसी की उठाई मांग!
1st Bihar Published by: HARERAM DAS Updated Tue, 15 Oct 2024 12:48:00 PM IST
BEGUSARAI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की जान जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगूसराय से सामने आ रहा है। जहां अपराधियों ने घर पर चढ़कर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। इस घटना में दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। जबकि मारपीट में पांच लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार, बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। जहां बेख़ौफ़ बदमाशों ने घर में घुसकर पिता- पुत्र सहित पांच लोगों को लाठी डांटे एवं लोहे की रॉड से पीट-पीटकर घायल कर दिया गया। इसके बाद भी अपराधी रुके नहीं उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। इस गोलीबारी में प्रमोद सिंह दोनों पैर में गोली लग गई। जबकि आरोपी पंकज सिंह को भी हाथ में गोली लग गई है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
वहीं, इस गोलीबारी और मारपीट में एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसका इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है। यह घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी भवानंदपुर गांव की है। घायल सभी व्यक्ति की पहचान भवानंदपुर गांव के रहने वाले प्रमोद सिंह, पुत्र रमन कुमार, पुत्री करिश्मा कुमारी और अमन कुमार एवं रामनरेश सिंह शामिल हैं।
इस घटना के संबंध में घायल अमन कुमार ने बताया है कि12 अक्टूबर को घर में घुसकर अपराधियों के द्वारा पूरे परिवार की पिटाई कर दी गई थी। इस पिटाई में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसका इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा था। उन्होंने बताया है कि अपराधियों के खिलाफ मटिहानी थाना में मामला दर्ज होने के बाद अपराधी ने कहा कैसे उठाओ नहीं तो जान से मार दूंगा मेरा रुपया खर्च हो गया है किसी बात से नाराज बदमाशों ने फिर से हमला कर दिया। सोमवार की शाम जब हम अपने पिताजी के साथ घर जा रहे थे।
तभी घर से कुछ ही दूरी पर रास्ते में ही पंकज सिंह, चंदन सिंह, दीपक कुमार, फंटूश कुमार, देवेंद्र सिंह, रास्ते में ही घेर लिया। और कहने लगा कि केस तुम किए हो केस उठाओ नहीं तो सभी लोगों को जान मार देंगे। तभी अपराधियों ने ताबड़तोड़ मुझ पर गोली चला दी। गोली चलने के बाद किसी तरह वहां से भाग कर अपने घर पहुंचे। पीछे से सभी अपराधी भी घर पर पहुंच गया। और घर पर चढ़कर सभी अपराधी ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया और घर में घुसकर लाठी डांटे एवं लोहे की रोड से पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया है की पूरी तरह से सभी लोगों को पहले भी बेहरमी से पिटाई की। इससे भी मन नहीं भरा तो अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया।
बेटी करिश्मा कुमारी ने बताया कि इस गोलीबारी में मेरे पिता प्रमोद सिंह को पर में गोली लग गई। कुछ देर के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचा। अगर सा समय पुलिस पहुंच जाता तो इस तरह की घटना नहीं होता। इस दौरान परिजनों ने बताया है कि 1 साल पूर्व बच्चे बच्चे की विवाद में दो पक्षों में मारपीट हुई थी जिसमें अपराधियों के द्वारा घर पर चढ़कर मारपीट की थी और मेरी मां को आरोपी पंकज सिंह के द्वारा बांधकर बेरहमी से पिटाई किया था और लूटपाट की घटना को भी अंजाम दिया था। उन्होंने बताया कि उसे मामले में भी उसे पर मामला दर्ज हुआ था। लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं की जिसके कारण लगातार अपराधी का मनोबल बढ़ता ही चला गया। लगातार अपराधियों के द्वारा घर पर चढ़कर केस उठाने की धमकी दी जा रही थी।
केस नहीं उठाने के कारण 14 अक्टूबर को भी घर के पास अपराधियों के द्वारा पूरे परिवार को पिटाई बेहरमी में से की गई थी। हालांकि इस गोलीबारी मेंआरोपी पंकज सिंह को भी हाथ में गोली लग गई है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है।फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। वही इस घटना के बाद घटनास्थल पर मटिहानी थाने के पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।