ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

घर के पास युवक पर जानलेवा हमला, चाकू मार कर किया घायल ; फरार हुए अपराधी

GOPALGANJ : बिहार में अपराधियों का तांडव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने आ र

घर के पास युवक पर जानलेवा हमला, चाकू मार कर किया घायल ;  फरार हुए अपराधी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

GOPALGANJ : बिहार में अपराधियों का तांडव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने आ रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा जानकारी गोपालगंज से निकल कर सामने आ रही है। यहां एक युवक को चाकू गोदकर उसके घर के पास ही घायल कर दिया गया है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा -तफरी वाला माहौल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, थावे थाना क्षेत्र के जगमालवा गांव में एक युवक को चाकू मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। इसके बाद जख्मी युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज जारी है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा -तफरी का माहौल कायम हो गया है। 


वहीं,घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जगमालवा गांव के रहने वाले हीरालाल साह का बेटा बबलू कुमार अपने घर के समीप मौजूद था। इस बीच आपसी विवाद को लेकर उसके पड़ोस के ही एक युवक ने उसके ऊपर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इस हमले के बाद युवक मौके से फरार हो गया। 


उधर, सूचना मिलने के बाद थावे थाने की पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है। उधर चाकू बाजी की सूचना मिलने के बाद जगमालवा गांव के काफी संख्या में ही युवक बबलू कुमार की हाल जानने के लिए सदर अस्पताल में पहुंच गए। जहां इमरजेंसी वार्ड में पहुंचकर युवकों ने उसका हाल जाना। इमरजेंसी वार्ड में भीड़ को देखते हुए सुरक्षाकर्मी भी अलर्ट हो गए और बेवजह वहां मौजूद लोगों को बाहर निकाल दिया।