Hindi News / news / घर के पास खेल रहे थे बच्चे अचानक गिर पड़ा दीवार, दबकर हुई...

घर के पास खेल रहे थे बच्चे अचानक गिर पड़ा दीवार, दबकर हुई दो बच्चों की दर्दनाक मौत

1st Bihar Published by: JITENDRA Updated Apr 06, 2021, 5:01:02 PM

घर के पास खेल रहे थे बच्चे अचानक गिर पड़ा दीवार, दबकर हुई दो बच्चों की दर्दनाक मौत

- फ़ोटो

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से आ रही है जहां जर्जर दीवार गिरने से दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना बलिया थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव की है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वही परिजनों का रो-रोकर हाल बुरा है। मृतक की पहचान अशोक सदा के 5 साल के बेटे सुमित और दूसरे बच्चे की पहचान मुकेश सदा के 7 वर्षीय बेटे गिरीश के रूप में हुई है। 


बताया जाता है कि दोनों बच्चे घर के बगल में खेल रहे थे तभी अचानक दीवार गिर पड़ा जिसमें दबकर दोनों बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। फिलहाल दोनों बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेजा गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों आपस में चचेरे भाई है।