ब्रेकिंग
भूमि विवाद में भाभी और भतीजी पर किया था एसिड अटैक, 12 साल बाद आरोपी को उम्रकैद की सजाRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहभूमि विवाद में भाभी और भतीजी पर किया था एसिड अटैक, 12 साल बाद आरोपी को उम्रकैद की सजाRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाह

घर का खाना खाने के बाद एक ही परिवार के 5 सदस्यों की बिगड़ी हालत, 2 की मौत

PURNEA: घर का खाना खाने के बाद पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 लोगों की हालत अचानक बिगड़ गई। पांचों को आनन-फानन में GMCH में भर्ती कराया गया जहां इलाज के क्रम में दो की मौत हो गयी।

घर का खाना खाने के बाद एक ही परिवार के 5 सदस्यों की बिगड़ी हालत, 2 की मौत
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PURNEA: घर का खाना खाने के बाद पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 लोगों की हालत अचानक बिगड़ गई। पांचों को आनन-फानन में GMCH में भर्ती कराया गया जहां इलाज के क्रम में दो की मौत हो गयी। वही घर की 3 महिलाओं का GMCH में ही इलाज चल रहा है। जिसमें एक की हालत गंभीर बतायी जाती है। 


मामला केनगर थाना क्षेत्र के इस्लामपुर गांव की है। घटना के बाद मेडिकल टीम इस्लामपुर गांव में पहुंच गयी है जो यह पता लगाने में जुटी है कि इन मरीजों की मौत कैसे हुई। कही यह फूड प्वाइंजनिंग तो नहीं तमाम बिन्दुओं की जांच की जा रही है। हालांकि अभी तक घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए मेडिकल टीम गांव में कैंप कर रही है। 


मृतकों में 75 वर्षीय सईम और उनके बेटे 40 वर्षीय अकलाख शामिल है। सईम ने साग भात खाया था जबकि अकलाख ने मछली चावल खाया था। अचानक दोनों बाप-बेटे की तबीयत बिगड़ गयी। उल्टी और दस्त की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गयी। वही अकलाख की पत्नी बीबी तानो खातुन उनकी पुत्री सीमा खातुन और मुन्नी खातुन की भी तबीयत खराब हो गयी। 


बताया जाता है कि तानो खातुन और उनकी दोनों बेटियों ने सादा भोजन किया था। इन तीनों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सभी का इलाज चल रहा है। जिसमें एक की हालत गंभीर बतायी जाती है। बताया जाता है कि सईम के 16 साल के बेटे लालो की 8 दिन पहले ही लू लगने से मौत हुई थी। पति और ससुर की मौत की खबर सुनकर तानो खातुन काफी सदमे में हैं। घर में मातम का माहौल बना हुआ है। बाप-बेटे की मौत के कारणों का पता लगाने में मेडिकल टीम जुटी हुई है। वही पुलिस आगे की कार्रवाई में लगी है।    


टैग्स